शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुई एमी जैक्सन, करवाया फोटोशूट

एमी जैक्सन,

बॉलीवुड की अभिनेत्री एमी जैक्सन जल्दी मां बनने वाली है बिना शादी के। आप तो यह सुनकर हैरान हो गए होंगे लेकिन, आपको बता दें कि यह खबर बिल्कुल सच है। हाल ही में अभिनेत्री एमी जैक्सन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह अपना बेबी बंप दिखाती हुई नजर आई। इस फोटो में एमी जैक्सन अपने बॉयफ्रेंड के साथ हैं।

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अभिनेता अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री एमी जैक्सनने अपने करियर की बुलंदियों को छोड़कर बेहद ही खूबसूरत फैसला लिया है। यह फैसला उनका मां बनना था। पिछले कई सालों से वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ हमेशा ही कैप्चर की जाती थीं। लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को छुपाया नहीं वह हमेशा ही मीडिया के सामने नजर आती थी। हां यह बात अलग है कि अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए नहीं देखी। इस बार अभिनेत्री एमी जैक्सन ने अपने फैंस को खुश करने के लिए एक ऐसी खबर सुनाई कि उनके फैंस खुशी से पागल ही हो गए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की।

इस फोटो में उनका बेबी बम साफ साफ दिखाई दे रहा है। वहीं उनके बगल में उनके बॉयफ्रेंड बैठे हुए हैं जिन्होंने उन्हें प्यार से हग कर रखा है। उन्होंने इस फोटो को अपलोड कर कैप्शन लिखा कि “मां-बाप बनने का पूरा आनंद ले रहे हैं। आप सबके साथ काफी खास बात शेयर करने जा रही हूं। दरअसल, अपने बेबी बंप के साथ एमी काफी प्यारी लग लग हैं। वहीं, एमी की इस फोटो पर लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और उनकी इस फोटो पर तकरीबन ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक और कमेंट किया है।

https://www.instagram.com/p/BvtbH_xBQto/?utm_source=ig_web_copy_link

 

आपको बता दें कि अभिनेत्री एमी जैकसन ने 17 वर्ष की उम्र से ही मॉडलिंग से अपना करियर बॉलीवुड में आने के लिए शुरू कर दिया था। मॉडलिंग के दौरान एमी ने टीन ग्रेट ब्रिटेन का ताज अपने नाम किया। साल 2010 में मिस इंग्लैंड प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जीत नहीं पाई थी। उन्होंने इसके बाद तमिल भाषा में कई फिल्में की जिनमें से उन की सबसे सुपर डुपर हिट फिल्म थी “मद्रासापत्तिनम”। 2012 में उन्होंने बॉलीवुड में एक दीवाना था फिल्म में काम किया या फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल तो नहीं मचा पाई लेकिन, एक गाने ने फेमस कर दिया था। फिर ऐमी जैक्सन बॉलीवुड फिल्म सिंह इज ब्लिंग में नजर आईं थी। इस फिल्म में ऐमी अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER