आईपीएल में आज के मुकाबले में मुंबई और कोलकाता आमने-सामने होंगे। वहीं, अभी तक मुंबई के खाते में एक भी जीत नहीं आई है। जहां आज मुंबई मुकाबले में पूरा जोर लगाएगी। वहीं, दूसरी ओर तो इस सीजन के पहले मैच में चेन्नई को पटखनी देने वाली कोलकाता अब अपनी विरोधी टीम को भी परास्त करके अंक तालिका में पहले स्थान पर आने के लिए पूरा जोर लगाएगी।
दोनों मैच हार चुकी है मुंबई
आपको बता दें कि आज का यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, मुंबई इंडियंस का पहला मैच ब्रेबॉर्न और दूसरा मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था। जहां मुंबई को दोनों जगहों पर हार मिली थी। वहीं, इस समय श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता इस वक्त अच्छा फॉम में चल रही है। जहां कोलकाता तीन मैच जीच चुकी है।
कोलकाता ने जीते है 7 मुकाबले
वहीं, मुंबई पहले मैच में लक्ष्य का बचाव करते हुए हारी थी। जबकि दूसरे मैच में बाद में बल्लेबाजी करते समय उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, कलोकाता की टीम ने दोनों मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी। हालांकि, आईपीएल में अब तक दोनों टीमें 29 बार आमने-सामने खेल चुकी है। जिसमें से मुंबई इंडियंस ने 22 बार मुकाबला अपने नाम किया है। जबकि कोलकाता ने 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। तो ऐसे में आज देखना यह होगा कि कौन सी टीम किस पर भारी पड़ती है। किस टीम का अच्छा प्रदर्शन रहेगा। यह तो मैच देखने के बाद ही पता लगेगा।
कोलकाता की प्लेइंग इलेवन
अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), सुनील नरेन, शिवम मावी, वरूण चक्रवर्ती, उमेश यादव और टिम साउथी।
मुंबई की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, फैबियन ऐलन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, मुरूगन अश्विन और बासिल थंपी।