आईपीेएल में आज इस सीजन की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन में अब तक करीब 3 मैच खेले हैं। जिसमें 2 जीते और 1 हारे हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 2 मैच खेले हैं। जिसमें से केवल एक मैच जीती है। वहीं, खास बात यह है कि आज इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। जो आज का मुकाबला जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगी।
प्वाइंटस टेबल के साथ लखनऊ है इतने नंबर पर
जिसमें से प्वाइंट्स टेबल के साथ लखनऊ 4 अंकों की बढ़त के साथ पांचवें नंबर पर काबिज है। जबकि दिल्ली 2 अंकों के साथ सातवें नंबर पर बनी हुई है। हालांकि, आज के मुकाबले मे सबसे सफल विदेशी खिलाड़ी डेविड वार्नर और एनरिक नॉर्टजे आज दिल्ली के लिए खेल सकते है। जहां वार्नर अपना क्वारंटीन पीरीएड को पूरा कर चुके हैं और तेज गेंदबाज नॉर्टजे अपनी पीठ की चोट से अच्छी तरह से ठीक हो चुके है।
तेजी से बन सकते है रन
वहीं, आज के स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां थोड़ी सी घास हो सकती है। जो शुरुआती ओवरों के दौरान तेज गेंदबाजी हो सकती है। दरअसल, यहां खेले गए 4 में से 3 मैचों में टीमें इस पिच पर एक बड़ा टोटल खड़ा करने में सफल हो पाई है। जहां बल्लेबाजी के दौरान यहां रन आसानी से भाग सकते है। तो वहीं, आज दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी है। जहां दोनों टीम अपना पर
लखनऊ की प्लेइंग इलेवन
1 केएल राहुल (कप्तान), 2 क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), 3 एविन लुईस, 4 मार्कस स्टोइनिस, 5 दीपक हुड्डा, 6 आयुष बडोनी, 7 क्रुणाल पांड्या, 8 जेसन होल्डर, 9 अंकित राजपूत, 10 रवि बिश्नोई , 11 अवेश खान।
दिल्ली की प्लेइंग इलेवन
1 डेविड वार्नर, 2 पृथ्वी शॉ, 3 सरफराज खान/यश ढुल/मनदीप सिंह, 4 ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), 5 ललित यादव, 6 रोवमैन पॉवेल, 7 अक्षर पटेल, 8 शार्दुल ठाकुर, 9 कुलदीप यादव, 10 एनरिक नॉर्टजे, 11 मुस्तफिजुर रहमान।