नवरात्रि पर क्यों जलती है अखण्ड ज्योति, क्या है महत्व, जानियें

नवरात्रि पर क्यों जलती है अखण्ड ज्योति, क्या है महत्व, जानियें

हिंदू धर्म में पड़ने वाले नवरात्रि का अपना एक अलग महत्व है। जिसे सभी हिंदू नवरात्रि बड़े ही धूम-धाम से मनाते है। वहीं, सभी जगहो पर अखण्ड ज्योति भी जलाई जाती है। जिसका अपना अलह महत्व होता है। जहां लोग नौ दिन का व्रत भी रहते है। वहीं, अखण्ड ज्योति के पास किसी न किसी का होना बहुत जरूरी होता है।

मां दुर्गा की होती है अराधना

हालांकि, नवरात्रि में देवी के नौ स्वरूपों की आराधना एवं घरों में घटस्थापना भी की जाती है। जहां लोग अखण्ड ज्योति जलाकर मां दुर्गा की आराधना करते है। वहीं, यह ज्योति पूरे नौ दिन जलनी चाहिए। जो खंडित न हो। अखण्ड ज्योति विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा प्रज्ज्वलित की जाती है। जहां नवरात्रि में कई नियमों का पालन करना पड़ता है।

आर्थक प्राप्ति का सूचक होती ज्योति

क्या आपको ये पता है कि नवरात्रि के अखण्ड ज्योति की लौ बायें से दायें की तरफ होनी चाहिए। ऐसा दीपक आर्थिक प्राप्ति का सूचक माना जाता है। दीपक का ताप दीपक से चार अंगुल ऊपर होना चाहिए। ऐसा दीपक भाग्योदय का सूचक भी होता है। जिस दीपक की लौ सोने के रंग के समान होती है। तो यह धनधान्य का सूचक और व्यवसाय में लाभदायक माना जाता है।

खुशियों की होती है बौछार

बता दें कि लगातार एक वर्ष तक अखण्ड ज्योति का जलता है। तो उस घर में हर खुशियों की बौछार होती है। ऐसा दीपक वास्तु दोष, क्लेश अशांति गरीबी इत्यादि सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से भी शुभ होती है अखण्ड ज्योति। मान्यताओं के अनुसार घर में अखंड ज्योति जलाने से घर में सदैव मां की कृपा बनी रहती है।

मां बनाएं रखती है कृपा

वहीं, नवरात्रि में दीपक जलाना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। क्योंकि घी और कपूर की महक से नर्वस सिस्टम अच्छा रहता है और श्वास सम्बंधित समस्याओं में आराम मिलता है। दरअसल, नवरात्रि में घी का दीपक जलाने से मां अपने भक्तों पर सदैव कृपा बरसाएं रखती है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER