आईपीएल में शनिवार के दिन मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला गया। जहां इस सीजन में पहली बार यह देखने को मिल रहा है कि मुंबई शुरूआत के मैच में इतने खराब प्रदर्शन से गुजर रही है। जहां रोहित की कप्तानी वाली टीम का अबकी शानदार प्रदर्शन नहीं दिख रहा है। जहां इस सीजन में यह मुंबई की लगातार छठी हार रही है। जहां अबकी बार ना बल्लेबाजी में दम दिखा तो ना ही गेंदबाजी में।
मुंबई के बाकी है आठ मैच
तो ऐसे में मुंबई प्लेऑफ में पहुंचेगी कि नहीं यह तो बाद में पता लगेगा। जहां अभी भी एक रास्ता बचा है जिसके जरिए वह अंतिम चार में जगह बनाने के लिए जोर लगाएगी। जहां यह रास्ते के लिए डगर कठिन है। दरअसल, हर टीम 14 लीग मैच खेलेगी। तो ऐसे में मुंबई के अभी भी 8 मैच बाकी है। तो अगर मुंबई इन मैचों को जीत लेती है तो यह टीम 16 अंकों के बढ़त साथ प्लेऑफ में पहुंच सकती है। अगर आठ मैचों में एक भी मुकाबला हारी तो उम्मीदें पूरी तरह से खत्म समझियें। क्योंकि टीम का नेट रन रेट भी बहुत अच्छा नहीं है।
पांच बार खिताब की है अपने नाम
जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2021 में भी मुंबई प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी। जहां यह टीम 7 जीत के साथ अंक तालिका में 5 वें स्थान पर काबिज थी। हालांकि, यह टीम अभी तक की आईपीएल इतिहास की सबसे मजबूत टीम साबित रही है। जिसने आईपीएल के सबसे ज्यादा 5 खिताब अपने नाम किए है। जो कप्तान रोहित के रहते ही जीती है।
खास बात
आपको बता दें कि मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 व 2022 में खिताब जीता है। तब टीम में हार्दिक पांड्या व क्रुणाल पांड्या के होने टीम मजबूत थी। वहीं, इस बार पांड्या ब्रदर्स अन्य टीमों के लिए अपना सहयोग प्रदान कर रहे है।