जब भी बात आती है स्नैक्स की तो एक ही चीज मन में आती है कि ऐसा क्या किया जाए कि कम समय में घर पर तैयार हो जाए। जो कोल्डड्रिंक के साथ भी मजा दे। जब भी चाय पिए तो उसके साथ भी मजा दें। आज हम बात करने जा रहे है फिंगर की तो आज हम जानेंगे कि कैसे हम घर पर रहकर कम समय में फिंगर को तैयार कर सकते है। आइये जानते है रेसिपी।
ये चाहिए सामग्री
- कच्चे आलू – 8 पीस
- बेसन – 4 बड़े चम्मच
- चावल का आटा – 4 बड़े चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर – 2 छोटी चम्मच
- चाट मसाला – 2 छोटी चम्मच
- आमचूर पाउडर – एक छोटी चम्मच
- नमक – एक छोटी चम्मच स्वाद अनुसार
इस विधि से बनाएं
सबसे पहले आलू की फिंगर बनाने के लिए सबसे पहले सभी आलू का छिलका पूरी तरस से छील लीजिए और फिर इसके बाद आलू को फ्रेंच फ्राइज जैसा लंबे आकार में पतला पतला रूप में काट लीजिए। फिर आलू को काटने के बाद अब आलू को पानी में डालकर अच्छे तरह से धो लीजिए।
मसाले में अच्छी तरह मिलाएं आलू
अब इसके बाद एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, आमचूर पाउडर, चाट मसाला और नमक स्वाद के अनुसार डालकर सारे चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब आलू में मसाले को डाल कर अच्छे से मिला लीजिए, जिससे मसाले आलू में पूरी तरह से मसाला आलू में लिपट जाए।
कुरकुरी होने तक करें फ्राई
वही, आलू को फ्राई करने के लिए तेल को पहले अच्छे से गर्म कर लीजिए। तेल गर्म होने के बाद आलू को तेल में डालकर तेज आंच पर इसे बराबर चलाते हुए ऊपर से पूरी तरह से कुरकुरी होने तक फ्राई कर लें। अब कुरकुरी आलू बनकर पूरी तरह से तैयार है। अब आप इसका मजा ले सकते है।