बिग बॉस 13 में अगर कोई कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा छाया हुआ है, तो वह सिद्धार्थ शुक्ला है। जी हां बात भले ही गुस्सा दिखाने की हो या लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने की हो। मगर सिद्धार्थ शुक्ला हर बार बाजी मार ही जाते है। शायद इसलिए सिद्धार्थ शुक्ल हर बार नॉमिनेट होने के बावजूद भी बच जाते है। यहाँ तक कि उन्हें इस बार के विनर का ख़िताब भी दिया जा सकता है। वही अगर हम सिद्धार्थ शुक्ला की माँ की बात करे तो वह भी इस शो को काफी ध्यान से देख रही है और अपने बेटे की हर हरकत पर नजर रख रही है। बता दे कि रीता शुक्ला को शो में सिद्धार्थ और शहनाज की मस्ती काफी अच्छी लगती है।
सिद्धार्थ शुक्ला की माँ ने रश्मि को लेकर कही ये बात..
इस बारे में रीता शुक्ला का कहना है कि शहनाज यानि सना सच में सिद्धार्थ में काफी अच्छी दोस्त है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि सिद्धार्थ और शहनाज एक दूसरे के कितने नजदीक आ चुके है। हालांकि उनकी दोस्ती को प्यार का नाम नहीं दिया जा सकता, लेकिन दर्शको को उनकी जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। अब अगर रश्मि देसाई की बात करे तो वह भी आज कल सिद्धार्थ के काफी करीब आ चुकी है। अब भई इन दोनों ने हाल ही में एक रोमांटिक वीडियो शूट किया है। भले ही बिग बॉस के घर में ही सही, लेकिन नफरत होने के बावजूद भी वीडियो तो शूट किया है न। तो वही रश्मि के बारे में रीता शुक्ला का कहना है कि उन्हें रश्मि काफी प्यारी लगती है। उन्हें रश्मि काफी पसंद है।
वैसे भी रश्मि और सिद्धार्थ बिग बॉस के घर में आने से पहले एक शो में काम कर चुके है। उस दौरान उन दोनों की काफी अच्छी दोस्ती थी, लेकिन बिग बॉस के घर में जाने से पहले ही इन दोनों का किसी बात पर झगड़ा हो गया था। जिसके कारण इनकी दोस्ती नफरत में बदल गई। फ़िलहाल तो सिद्धार्थ शुक्ला की माँ को रश्मि देसाई से कोई शिकायत नहीं है। मगर दोस्तों आपको सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी किसके साथ ज्यादा अच्छी लगती है, ये आप हमें जरूर बता सकते है।


