फ़ूड डिलेवरी के लिए फेमस जोमाटो ने अपने 100 लोगो को नौकरी से निकाल दिया है| लेकिन किस वजह से कंपनी ने ये छटनी की है? कही यैसा तो नहीं है की Zomato कंपनी लॉस में हो? चलिए हम आपको बताते है की आखिर कंपनी ने ये फैसला क्यों किया है-
Zomato ने 100 लोग को निकला?
बता दे की कंपनी ने गुरुग्राम ऑफिस में कॉस्ट कटिंग करने के लिए छंटनी करने का कदम उठाया| कंपनी की ओर से खुद इस बारे में जानकारी दी गई है| कंपनी ने बैकअप के लिए रखे गए इन लोगों को नौकरी से निकाला है|
कंपनी का कहना है कि इस छंटनी की वजह से उसके कौर ऑपरेशन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा| अंग्रेजी अखबार लाइवमिंट की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कहा है, ”पिछले कुछ समय में हमरी सर्विस में सुधार देखने को मिला है| अब वर्किंग ऑपरेशन को ऑपरेट करने कम लोगों की जरूरत पड़ी हैं| कस्मर्स सपोर्ट डिपॉर्टमेंट में इस बात से अच्छा प्रभाव देखने को मिला है|’ वही दूसरी रिपोर्ट में सामने आया है कि कंपनी हर ऑर्डर पर कस्मर सपोर्ट में 4 से 5 रुपये खर्च करती है| इस खर्च में ऑर्डर की सेल सर्विस भी शामिल है|
Everything to know about Zomato’s Non-Hindu Rider Controversy
आपको बता दे यह कोई पहला मौका नहीं है जब Zomato ने अपनी कर्मचारियों की छुट्टी की है| एक रिपोर्ट में सामने आया है कि 2015 में जोमेटो ने 300 लोगों को नौकरी से निकाल दिया था उस वक्त ये संख्या जोमेटो के कुल कर्मचारियों का 10 फीसदी आंकड़ा था| जोमेटो अब दूसरे तरीकों से भी कॉस्ट कटिंग पर काम कर रही है|
ये हो सकती है वजह?
zomato कंपनी का मकसद अपना फायदा बढ़ाने की है| वही जोमाटो में करीब हर महीने 4 करोड़ ऑडर्स आते है| रिपोर्ट में सामने आया है कि जोमेटो ने कस्मर्स सर्विस फंक्शन को अपने बैक एंड पर ऑटोमेटेड कर दिया है| कंपनी के इस कदम से उसका अतिरिक्त खर्च कम हो जाएगा| इस वजह से जोमाटो ने ये कदम उठया है|


