यूँ तो हर देश और शहर के अपने नियम और अपने कानून होते है। मगर कुछ कानून ऐसे भी होते है, जो सच में किसी भी देश को बेहतर बनाने के काम आते है। वैसे आज हम सिंगापुर के कानून और नियमो के बारे में बात करने वाले है। जी हां सिंगापुर के वो 4 कानून जिनके बारे में जान कर आप भी हैरान रह जायेंगे। अब जरा सोचिए कि अगर ये कानून भारत में लागू हो जाएँ तो लोगो का क्या हाल होगा। तो चलिए अब आपको इन नियमो और वहां के कानून के बारे में विस्तार से बताते है।
सिंगापुर के वो 4 कानून, जो भारत में शायद ही कभी हो पाएं लागू..
1. सबसे पहले तो सिंगापुर में पब्लिक प्लेस में थूकना अपराध माना जाता है। जी हां इसके लिए व्यक्ति को एक हजार डॉलर का जुर्माना देना पड़ता है। यहाँ तक कि जेल भी जाना पड़ता है। जब कि हमारे देश में व्यक्ति कही भी और कभी भी सड़क पर थूक सकता है और उसे रोकने वाला कोई नहीं है।
2. आपको जान कर हैरानी होगी कि सिंगापुर में चुइंगम चबाना भी अपराध माना जाता है। बता दे कि यहाँ चुइंगम बैन है। तो ऐसे में अगर कोई व्यक्ति चुइंगम खाते हुए या बेचते हुए पकड़ा जाएँ तो उसे जेल जाना पड़ता है। इसके साथ ही एक लाख डॉलर का जुर्माना भी देना पड़ता है। जब कि हमारे देश में लोग आमतौर पर चुइंगम न केवल चबाते है बल्कि कही पर भी चिपका देते है। जिससे कुछ लोगो को कॉफी परेशानी होती है।
3. बता दे कि सिंगापुर में गंदगी फ़ैलाने वाले लोगो को तीन सौ डॉलर तक का जुर्माना देना पड़ता है। इसके साथ ही उसे जेल की सजा भी काटनी पड़ती है। हालांकि अगर कोई व्यक्ति बार बार ऐसा करता है, तो उससे एक हफ्ते तक सड़क की सफाई करवाई जाती है। जब कि हमारे देश में स्वच्छ अभियान का केवल संदेश देने के इलावा और कोई सख्त कदम नहीं उठाया जाता।
4. बता दे कि सिंगापुर में पब्लिक प्लेस या वाहनों के अंदर सिगरेट पीना अपराध माना जाता है। यहाँ तक कि ट्रेवल करते समय आप सिगरेट अपने साथ तक नहीं ले जा सकते है। जब कि हमारे देश में कई लोगो को हर जगह सिगरेट पीने की बड़ी बुरी आदत होती है।
तो ये है सिंगापुर के वो 4 कानून, जो शायद ही भारत में कभी लागू हो पाएं। वैसे दोस्तों सिंगापुर के इन नियमो और कानून के बारे में आपकी क्या राय है ये हमें जरूर बताईयेगा।


