गूगल इन पॉप्यूलर सर्विस को बंद करने की फिराक में, एक अक्टूबर से पहले करलें ये काम

पॉप्यूलर सर्विस

गूगल ने अपनी पॉप्यूलर म्यूज़िक सर्विस को बंद करने की घोषणा कर दी है। सब से पहले यह सर्विस न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका जैसे देशों में सितंबर से बंद होने जा रही है। इसके बाद अन्य देशों में एक अक्टूबर से इसकी सर्विस बंद होने की बात कही गई है और दिसंबर तक इसकी सर्विस पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी, जिसके बाद यूजर्स इसके कंटेंट्स को इस्तेमाल नहीं कर सकेगें न ही ट्रांसफर कर सकेंगे। इस कारण एक अक्टूबर से पहले इस ऐप पर मौजूद सभी डेटा को सुरक्षित कर लेने में ही भलाई है।

अपको बता दें कि सितंबर तक इस पॉप्यूलर सर्विस को बंद करने के बाद गूगल इसकी पेमेंट भी स्वीकार नहीं करेगा। साथ ही इसके यूजर्स इसका इस्तेमाल गूगल प्ले स्टोर पर नहीं कर पाएंगे।

गूगल प्ले म्यूज़िक को कौन सा ऐप रिप्लेस करेगा, जानिए

द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक अब गूगल सिर्फ यूट्यूब म्यूज़िक को ही चलाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि गूगल प्ले म्यूज़िक के दर पर यूट्यूब म्यूज़िक की सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। जो लगभग गूगल प्ले म्यूज़िक की तरह ही होगा।

कंपनी के अनुसार गूगल प्ले म्यूज़िक की तरह यूट्यूब म्यूज़िक का यूजर इंटरफेस इस्तेमाल करना आसान है। अगर आप पहली बार इस ऐप को ओपन करेंगे तो अपको स्क्रीन पर काफी समानताएं नज़र आएंगी। हाल ही में कंपनी द्वारा इस ऐप में ट्रांसफर टूल ऐड किया है, जो बिल्कुल गूगल प्ले म्यूज़िक की तरह है। इसलिए यूजर्स को घबराने की जरूरत नहीं, उन्हें बस इतना करना होगा कि सितंबर तक google play music app से अपने डेटा को रिकवर कर सुरक्षित जगह स्टोर कर लेना है, जिससे कि इस ऐप के बंद होने के बाद डेटा लॉस का झंझट ना झेलना पड़े।

नए डेवाइस में प्री इंस्टॉल मिलेगा यूट्यूब म्यूज़िक ऐप

हालांकि पहले भी काफी दफा गूगल ने गूगल प्ले म्यूज़िक को बंद करने की नोटिस जारी की है। कंपनी के अनुसार जब तक यह सर्विस बंद नही होती है, यूजर इसका इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। वहीं, अगर यूजर एंड्राइड 10 बेस्ड कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो उन्हें पहले से ही Youtube Music ऐप प्री-इंस्टॉल मिलेगा।  यानी नए मोबाइल डेवाइस में अपको पहले से ही यूट्यूब म्यूज़िक ऐप इंस्टॉल्ड मिलेगा।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER