आज हम देख रहे है कि पूरी दुनिया में मोबाइल का तेजी से बढ़ता चलन लोगो की रोजमर्रा की जिंदगी के लिये आसान तो बनता जा रहा है लेकिन क्या आप ये जानते है कि यह आपके स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा रहा है। आपको बता दे कि कई रिसर्च से भी साफ हो चुका है कि ज्यादा स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों में आंखों की जलन और अनिद्रा की समस्या आम बात है। स्मार्टफोन से निकलने वाले रेडिएशन और भी कई तरह से आपके स्वास्थ्य पर असर डाल रहे है। तो आइये ये जानते है कि फोन को आपको कहां नहीं रखना चाहिए।
रात को यहां मोबाइल रखकर ना सोए
आमतौर पर अक्सर लोग रात को सोते समय अपने तकिये के नीचे मोबाइल रखकर सो जाते हैं। ऐसा करने से आगे आने वाले समय में आपको सिरदर्द और चक्कर आने की समस्याएं उठ सकती हैं। आपको बता दे कि मोबाइल से निकलने वाला इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन शरीर के लिये काफी नुकसानदेह होता है।
पीछे की पॉकेट में ना रखे फोन
अक्सर बाइक चलाने वाले लोग फोन को पीछे की पॉकेट में रखकर चल देते हैं। ऐसे में फोन के चोरी होने के साथ ही टूटने का भी खतरा बना रहता है। इससे लंबे समय में आपको पेट और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप पीछे की पॉकेट में अपने फोन को न रखें।
शर्ट की जेब में रखना होता है खतरनाक
क्या आप शर्ट की जेब में मोबाइल रखते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। स्मार्टफोन से निकलने वाला रेडिएशन आपके हार्ट पर असर डालता है। एक शोध से साफ हो चुका है कि मोबाइल के रेडिएशन से आपका दिल कमजोर हो जाता है।
इस समय ना लगाएं चार्जिंग पर
अगर आप फोन को रातभर चार्जिंग में लगाकर सोते हैं तो यह फोन और आपकी त्वचा दोनों के लिए हानिकारक है। देर तक चार्जिंग से फोन की बैटरी खराब हो सकती है। साथ ही यह आपकी स्किन पर भी असर डालता है।




