दूध जैसी सफ़ेद और चिकनी त्वचा के लिए लगाएं दूध से बने फेस पैक, जानें इनकी रेसिपी

दूध जैसी सफ़ेद

दूध जैसी सफ़ेद त्वचा होने का मतलब है ग्लोइंग स्किन और निखरी सफेदी जिसे देख हम अक्सर यही कहते हैं वाह क्या स्किन है! अब प्राकृतिक तौर पर ऐसा संभव नहीं कि हर किसी के पास दूध जैसी रंगत हो। लेकिन ऐसा बिल्कुल मुमकिन है कि हम बिना किसी जोखिम के दूध जैसी सफ़ेद और निखरी त्वचा पा सकें।

आइए जानते हैं कैसे

सब से पहले हम दूध की विशेषताओं के बारे में बात करते हैं क्योंकि उससे बने ही फेस पैक से हमें निखरी त्वचा प्राप्त हो सकेगी। अपको बता दें कि दूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है। ये बॉडी के साथ हमारी तचा के लिए भी अधिक लाभदायक होता है।

अब बिना किसी खर्च के और नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से अच्छा है कि हम घर में रखे दूध का ही इस्तेमाल अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए करें। विटामिन और खनिजों से परिपूर्ण दूध हमारी स्किन की फिटनेस के लिए भी बेहद मुफीद है। दूध से स्किन की सभी समस्याओं पर काबू पाया जा सकता है, तभी तो प्राचीन काल की एक संस्कृति के अनुसार दूध स्नान श्रृंगार का एक अहम हिस्सा हुआ करता था।

ड्राई स्किन के लिए ये फेस पैक इस्तेमाल करें

अगर आपकी त्वचा बहुत खुश्क और ड्राई है तो आप दूध और शहद का फेस पैक अपने चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन की गंदगी दूरी होती है और यह मॉइश्चराइजर के तरह काम करता है।

इसकी सामग्री : 2 बड़े चम्मच कच्चे दूध और 1 टेबलस्पून हनी

एक कटोरे में दूध और शहद को अच्छे से मिला लें। रूई की मदद से उसे अपन चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट तक के लिए इसे लगाए रखें और फिर पानी से मुंह धो लें।

ऑयली स्किन के लिए ये फेस पैक

अगर आप अपनी ऑयली स्किन के वजह से परेशान हैं तो इस पैक को चेहरे पर लगाएं। इसकी सामग्री में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच दूध शामिल करें।

अब एक कटोरे में मुल्तानी मिट्टी और दूध को अच्छे मिला कर मिश्रण तैयार कर लें। फिर इसे 15-20 तक के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद जब यह सूख जाए तो हल्के हाथों से चेहरे को रब करते हुए पानी से मुंह धो लें।

वहीं, अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आप दूध और पके केले का फेस पैक लगाएं। दूध में लैक्टिक एसिड हाइपरपिग्मेंटेशन पर काबू पाने में सहायक है और केले में मौजूद विटामिन ए स्किन को नरम, पौष्टिक और चमकदार बनाता है।।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER