RCB vs KKR के बीच आज आईपीएल 2020 शारजाह में खेला जाएगा। आज का मुकाबला आईपीएल की तरह में सीजन का लीग मैच का 28 वा मुकाबला है। लीग मैच में कुल 56 मैच खेले जाने हैं। इस तरीके से आज लीग मैच का आधा खेल समाप्त हो जाएगा। दोनों टीमों को अपने आप को top4 में बनाए रखने के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
Both #RCB and #KKR have won four games each. Who will emerge victorious today?
Preview by @ameyatilak https://t.co/6R9iCpyujR #Dream11IPL #RCBvKKR pic.twitter.com/EO4EmAP4rO
— IndianPremierLeague (@IPL) October 12, 2020
दोनो टीम के कप्तान अपने बल्लेबाजों से परेशान है। पिछ्ल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक का लय में आना टीम के लिए शुभ संकेत है। अभी तक इन्हे अपनी कप्तानी के चलते कई बार आलोचकों का सामना करना पड़ गया है।
आइए देखते हैं दोनो टीम के खिलाड़ियों के बारे में और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड टू हेड मुकाबलों के बारे में
RCB vs KKR : head to head मुक़ाबले
विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिनेश कार्तिक की कोलकाता नाइट राइडर्स का आमना-सामना आइपीएल के इतिहास में अब तक 24 बार हुआ है। जिसमे से आइपीएल में 14 बार कोलकाता ने बैंगलोर को मात दी है, वही दुसरी तरफ सिर्फ 10 बार ही विराट कोहली की सेना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर को को जीत नसीब हुई है। वहीं, अगर पिछले 6 मुकाबलों की बात करें तो कोलकाता ने 5 बार बैंगलोर को मात दी है। ऐसे में दिनेश कार्तिक एंड कंपनी का मनोबल काफी ऊंचा होगा।
टीमें RCB vs KKR :
कोलकाता नाइटराइडर्स :
दिनेश काíतक (कप्तान), आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फग्र्यूसन, नितिश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, सुनील नरेन, पैट कमिंस, इयोन मोर्गन, वरुण चक्रवर्ती, टॉम बेंटन, राहुल त्रिपाठी, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, निखिल नाइक, अली खान।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु :
विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पाíथव पटेल, आरोन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस मौरिस, मोइन अली, मुहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडीक्कल, युजवेंद्रा सिंह चहल, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, पवन नेगी, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, एडम जांपा।