मारूति सुजुकी विटारा ब्रेजा का आ रहा नया लुक, हो चुकी इतनी एडवांस बुकिंग

मारूति सुजुकी विटारा ब्रेजा का आ रहा नया लुक, हो चुकी इतनी एडवांस बुकिंग
मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा ब्रेजा बहुत जल्द भारतीय बाजार में नए लुक के साथ कदम रखने जा रही है। आपको बता दें, इस कार के लिए मात्र 6 दिनों में 13 हजार से अधिक प्री बुकिंग हो चुकी है। जिसमे से 54 प्रतिशत बुकिंग जेटा और अल्फा सीवीटी वेरिएंट के लिए हुई है।
आपको बता दें कंपनी ने 2022 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ब्रेजा के लिए बुकिंग आधिकारिक तौर पर 16 जुलाई से शुरू कर दी थी। हालांकि, नेक्सा डीलरशिप ने उससे पहले ही इसके लिए बुकिंग लेनी शुरू कर दी थी।

नए युग के है फीचर्स

वहीं, इस गाड़ी में कई फीचर्स भी दिए गए है। जो नए टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें से सबसे जरूरी इसकी इंजन क्षमता है जो 27.9 किमी प्रति लीटर है और इसकी ऑल-ग्रिप एडब्ल्यूडी प्रणाली है, जो इस सेगमेंट की की एक ही एसयूवी है जो टोयोटा अर्बन क्रूजर के अलावा इसमें पेश करती है।

किससे है इसका मुकाबला

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारतीय बाजार में इस कार का मुकाबला किआ सेल्टोस, और स्कोडा कुशाक, वोक्सवैगन ताइगुन, निसान किक्स और एमजी एस्टर के साथ देखने को मिलेगा। आपको बता दे मारुति सुजुकी एसयूवी सीधा क्रेटा को टक्कर देगी। क्योंकि ये दोनों एसयूवी सुविधा के मामले में काफी सामान्य है।

ये हो सकती है कीमत

हालांकि, इस बार की ग्रैंड विटारा ब्रेजा क्रेटा की तुलना में थोड़ी लंबी और चौड़ी है। बता दें कि कंपनी ने अभी तक इसके कीमत को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है। जानकारी है कि कीमतों का खुलासा इसी साल सितंबर माह में किया जा सकता है। इसकी कीमत की बात करें तो यह 9.50 लाख रुपये हो सकती है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER