जैसा कि हम सभी जानते है कि जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा की कार सभी भारतीय पसंद करते है और इसकी जबरदस्त पकड़ भी है। जहां घरेलू बाजार में इस कंपनी एक से बढ़कर एक कारें दिखती हैं। वहीं, सड़कों पर भी होंडा की एक से बढ़कर एक हैचबैक, सेडान और एसयूवी कारें दिखाई ही देती रहती है।
बहुत जल्द बाजार में आएगी कार
वहीं, इस टेक्नोलॉजी के दौर में SUV का कारों की भी जमकर बिक्री बढ़ गई है। वहीं, अब होंडा कंपनी ने भी ऐलान कर दिया है कि भारत में वह बहुत जल्द अपनी SUV कार लॉन्च करने जा रहृे है। भारत में लोगों में SUV कारों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए जापीन कंपनी होंडा अपनी SUV कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, भारत में सीआर-वी का प्रोडक्शन बंद हो जाने के बाद एसयूवी कटेगरी में उसके पास अपनी कोई गाड़ी ही नहीं है।
इन कारों में बनी है जबरदस्त पकड़
तो वहीं, अमेज, होंडा सिटी, जाज और डब्ल्लूयआर-वी जैसी सेडान गाड़ियों की पकड़ जबरदस्त बनी हुई है। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी गाकु नाकानिशी बताते है कि हमने भारतीय बाजार में एसयूवी गाड़ी पेश करने के लिए अध्यन किया है। अब हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि भारतीय बाजार में एक खास एसयूवी उतारने के लिए हम आगे के फेज में हैं। हालांकि, यह कब लॉन्च होगी और कैसी होगी इसके बारे में उन्होंने अभी कुछ भी नहीं कहा है।
कहीं ये बात
उन्होंंने कहा कि अमेज और सिटी गाड़ी की बिक्री से सेडान कटेगरी में कंपनी की अच्छी मौजूदगी है लेकिन कंपनी अब अपने मौजूदा प्रोडक्ट लाइन-अप में अंतर को भरने के लिए एसयूवी कटेगरी में एंट्री करने जा रही है। वहीं, होंडा को यह भी लगता है कि भारत में उसके सेडान कारों की डिमांड ज्यादा बढ़ रही है।
बढ़ रही है सेडान मॉडलो की मांग
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के सीनियर वॉइस प्रेसीडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) राजेश गोयल ने बताते है कि भारतीय बाजार में हमारे कई सेगमेंट हैं और प्रत्येक सेगमेंट में एक खास जगह है। इसलिए ऐसे ग्राहक होंगे जो सेडान गाड़ी पसंद करते रहेंगे, पिछले एक साल में लग्जरी कार निर्माताओं द्वारा लॉन्च की गई कई सेडान इस बात का सबूत हैं कि ऐसे मॉडलों की मांग बढ़ गई है।


