टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी इन दिनों बहुत ज्यादा खुश है। वो इसलिए क्यूकि उन्हें अपनी जिंदगी का सच्चा हमसफ़र मिल चुका है। यानि जीवन भर के लिए साथ निभाने वाला जीवनसाथी मिल चुका है। बता दे कि बीते दिन काम्या पंजाबी ने की शादी और अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिए सात फेरे। दरअसल काम्या पंजाबी काफी समय से शलभ दांभ को डेट कर रही थी और काफी समय तक एक दूसरे को जानने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
काम्या पंजाबी ने की शादी..
हालांकि काम्या पंजाबी इससे पहले भी एक बार शादी कर चुकी है, लेकिन उनकी वह शादी किसी वजह से टिक नहीं पाई। उनकी पहली शादी से उन्हें एक बेटी भी है। इसके इलावा काम्या पंजाबी का नाम टीवी एक्टर करण पटेल के साथ भी जुड़ चुका है। मगर अब वह पूरी तरह से अपने बॉयफ्रेंड शलभ की दुल्हन बन चुकी है। गौरतलब है कि अपनी शादी के खास मौके पर काम्या ने बहुत ही खूबसूरत लहंगा पहन रखा था। जी हां शादी के जोड़े में वह किसी खूबसूरत परी से कम नहीं लग रही थी। तो वही उनके बॉयफ्रेंड बने पति ने शेरवानी पहन रखी थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।
https://www.instagram.com/p/B8YVHwulEQo/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B8YQbpqFWbN/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B8YTRpEpmvH/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B8agqBTjVyU/
https://www.instagram.com/p/B8aoj8IHiW-/
बता दे कि यह शादी दो तरीके से की गई थी। पहले तो गुरूद्वारे में यह शादी संपन्न की गई और उसके बाद हिन्दू रीती रिवाजों के साथ इस शादी को पूरा किया गया। हालांकि ये बात अलग है कि शादी से पहले सगाई, हल्दी, मेहँदी और संगीत सभी रस्में बड़ी धूमधाम से की गई थी। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस शादी में हिन्दू रीती रिवाजों के साथ साथ पंजाबी तड़का भी लगाया गया था।


