टीवी इंडस्ट्री की प्रसिद्ध एक्ट्रेस और बिग बॉस की चर्चित कंटेस्टेंट रश्मि देसाई इन दिनों कुछ ज्यादा ही छोटे परदे पर छाई हुई है। बता दे कि रश्मि केवल अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ही नहीं बल्कि अपनी निजी लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती है। जी हां तभी तो अरहान के शो से बाहर जाने के बाद भी रश्मि और उनका किस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि आज कल रश्मि देसाई का ब्राइडल फोटोशूट भी काफी वायरल हो रही है। जिसमें रश्मि काफी खूबसूरत लग रही है।
रश्मि देसाई का ब्राइडल फोटोशूट हो रहा है वायरल..
वैसे इसमें कोई शक नहीं कि रश्मि देसाई जितनी बेहतरीन कलाकार है, उतनी ही खूबसूरत एक्ट्रेस भी है। शायद यही वजह है कि बिग बॉस के बाद उनके लाखों नहीं बल्कि करोड़ों फैंस है। फ़िलहाल बिग बॉस के शो में वह ज्यादातर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी नोंक झोंक को लेकर चर्चा में रहती है। वही अगर हम रश्मि के इस फोटोशूट की बात करे तो इसमें रश्मि ने लाइट पिंक कलर का लहंगा चोली पहन रखा है और वह पोज देते हुए नजर आ रही है। यहाँ तक कि इस लुक में खूबसूरत दिखने के लिए रश्मि ने ज्यादा मेकअप भी नहीं किया है। यानि उन्होंने थोड़ा लाइट मेकअप किया है।
अब जाहिर सी बात है कि रश्मि देसाई का ब्राइडल फोटोशूट है तो खूबसूरत दिखना तो बनता है और रश्मि काफी खूबसूरत लग भी रही है। उनकी ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है। बता दे कि इससे पहले रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला ने दिल से दिल तक शो का जो सीन रीक्रिएट किया था, उसे भी लोगों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि लोगों को रश्मि देसाई हर अवतार में अच्छी लगती है। फ़िलहाल आप रश्मि देसाई की कुछ खूबसूरत तस्वीरें या यूँ कहे कि इस लुक में क्लिक की गई खूबसूरत तस्वीरें यहाँ देख सकते है।



