डेविड वार्नर ने दिए टी 20 प्रारूप से वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने के संकेत

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर ने टी 20 खेलो से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार टी 20 विश्व कप होने के वजह से वह इस फॉरमैट को छोड़ने का विचार कर रहे हैं। आपको बता दें कि 2020 का टी 20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में ही होना है और अगला 2022 का विश्व कप भारत में होगा।

एक साल का लगा था प्रतिबंध

आपको बता दें कि एक साल के प्रतिबंध के बाद वापसी करने वाले डेविड वार्नर ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के खिलाफ सीरीज में उन्होंने शतक बनाते हुए सबसे तेज 5000 रन पूरे किए थे।

33 साल के वार्नर ने संकेत दिए हैं कि वो जल्दी ही टी20 क्रिकेट को अलविदा कर कह सकते हैं। लगातार खेले जाने वाले टी20 विश्व कप की वजह से वार्नर ने ऐसी बात कही है।

वार्नर ने कहा, अगर आप टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो हमें लगातार विश्व कप खेलना है। यह एक वजह है टी20 एक ऐसा फॉर्मेट हो सकता है जिसे वो छोड़ सकते हैं।

क्या कहा डेविड वार्नर ने

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने तीनों फॉर्मेट में खेलने के बारे में कहा, “मुझे कार्यक्रम को देखना पड़ेगा, मेरे लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलना बेहद मुश्किल हो जाएगा। उन सभी खिलाड़ियों को मैं शुभकामनाएं देना चाहूंगा जो तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। आप अगर एबी डिविलियर्स और वीरेंद्र सहवाग की बात करते हैं तो उन्होंने लंबे समय तक ऐसा किया है। उनके लिए भी यह काफी मुश्किल काम होता था।”

 

आगे उन्होंने कहा, “तीन छोटे बच्चे और पत्नी को हमेशा ही घर पर अकेले छोड़कर लगातार यात्रा करना मुश्किल होता है। अगर किसी एक फॉर्मेट को छोड़ने की बात आई तो फिर मैं शायद टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कहना चाहूंगा।”

 

डेविड वार्नर का कैरियर

वार्नर ने अब तक कुल 76 टी20 इंटरनेशनल में 2079 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 15 अर्धशतक और 1 शतक बनाया है। वार्नर ने इंटरनेशनल करियर पर ध्यान देने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश से बाहर रहने का फैसला लिया था।

 

 

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER