जल्द ही प्रधानमंत्री नज़र आएँगे ‘मैन वर्सेज़ वाइल्ड’ में- जाने खास कारण

Man vs Wild

जल्द ही पूरी दुनिया के सामने भारत देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया रूप आने वाला है| प्रधानमंत्री जल्द ही जंगलो की सैर करते नज़र आएँगे|  प्रकृति के नए-नए पहलुओं से परिचय कराने वाले ‘डिस्कवरी चैनल’ के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मैन वर्सेज़ वाइल्ड’ (Man vs Wild ) में जाने-माने होस्ट बेयर ग्रिल्स ने  ट्विटर पर बताया कि प्रधानमंत्री के साथ शूट की गई कड़ी को 12 अगस्त को प्रसारित किया जाएगा|

Man vs Wild

‘Man vs Wild’ के ज़रिये दे रहे सन्देश

पीएम मोदी जी शो के ज़रिये देश को कुछ बताना चाहते है| वैसे बेयर ग्रिल्स (@BearGrylls) ने ट्वीट के साथ एक वीडियो प्रोमो भी अपलोड किया है, जिसमें PM Narendra Modi उनके साथ जंगलों में विचरते नज़र आ रहे हैं|  45 सेकंड के इस प्रोमोशनल वीडियो में प्रधानमंत्री को लम्बी खरपतवार के बीच चलते हुए, बांस में चाकू बांधकर सुरक्षा के लिए हथियार तैयार करते हुए, छोटी-सी नाव में सफर करते हुए, और जंगल के इस सफर के साथी बेयर ग्रिल्स के साथ हंसी-मज़ाक करते हुए हंसते-खिलखिलाते हुए देखा सकते है|

बता दे पशु संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से मोदी जी भारतीय जंगलों की सैर करेंगे|

इस वीडियो में सबसे पहले बेयर ग्रिल्ल प्रधानमंत्री का सवागत करते हुए नज़र आ रहे  है|  उसके बाद वह बांस में चाकू बांधकर तैयार किए हथियार को अपने हाथ में लेकर कहते हैं, “आपके लिए मैं इसे अपने पास रख लेता हूं…” इसके बाद बेयर ग्रिल्स भी प्रधानमंत्री से कहते हैं, “मेरा काम आपको सुरक्षित रखना है…”

बता दे ट्वीट के हिसाब से 12 अगस्त को रात 9 बजे इस कार्यक्रम को दुनिया के 180 देशों में एक साथ दिखाया जाएगा|

 

वैसे बता दे की कोई पहले बार नहीं  है की कोई Man vs Wild में आया हो| इससे पहले भी कई लोग इस शो में आये है और बहुत कुछ सिख के गए है| गौरतलब है कि बेयर ग्रिल्स इस तरह के कार्यक्रम पिछले कई सालों से पेश कर रहे हैं, और इससे पहले वह निक जोनस, जूलिया रॉबर्ट्स, केट विन्सलेट, केट हडसन, ज़ैक एफरॉन और बेन स्टिलर जैसी कई जानी-मानी फिल्मी हस्तियों के अलावा 2015 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति Barack Obama  तथा पिछले साल जुलाई में टेनिस के सुपरस्टार कहे जाने वाले रोजर फेडरर के साथ भी Man vs Wild में जंगलों की सैर कर चुके हैं|

देश दुनिया से जुड़ी  लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.

Summary
जल्द ही प्रधानमंत्री नज़र आएँगे 'Man vs Wild'- जाने खास कारण-Youth Express
Article Name
जल्द ही प्रधानमंत्री नज़र आएँगे 'Man vs Wild'- जाने खास कारण-Youth Express
Description
प्रधानमंत्री जल्द ही 'डिस्कवरी चैनल' के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मैन वर्सेज़ वाइल्ड' (Man vs Wild ) में जाने-माने होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ नज़र आएँगे
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER