हमेशा दुखी रहते है इस तरह के लोग, कही आप भी तो नहीं इनमें से एक

हमेशा दुखी रहते है

कहते है कि जीवन को हंस कर जीना है या दुखी रह कर ये व्यक्ति के अपने व्यव्हार पर निर्भर करता है। जी हां इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है, जो बिना किसी बात के हर समय दुखी और उदास रहते है। असल में उनकी उदासी की वजह वो खुद होते है। मगर फिर भी इल्जाम दूसरों पर लगाते रहते है। बता दे कि ऐसे लोग जीवन में हमेशा दुखी रहते है, जो केवल परेशानियों के बारे में ही सोचते है। अगर आप भी इन लोगों में से एक है, तो यक़ीनन आपको अपने जीवन जीने का तरीका बदलने की काफी जरूरत है। फ़िलहाल हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते है।

हमेशा दुखी रहते है

हमेशा दुखी रहते है इस तरह के लोग.. 

ईर्ष्या और घृणा का भाव.. बता दे कि जो व्यक्ति हर छोटी से छोटी बात को लेकर दूसरों के प्रति अपने मन में नफरत के भाव रखता है, वह कभी खुश हो ही नहीं सकता। इसलिए अगर हो सके तो अपने मन को थोड़ा सा साफ़ रखे और खुश रहने की आदत डाले।

संतोष की भावना न होना.. यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि जो व्यक्ति किसी भी चीज से संतुष्ट नहीं हो सकता, वह जीवन में ख़ुशी का एहसास कर ही नहीं सकता। यानि अगर आप सुखी और खुश रहना चाहते है तो जीवन में संतोष और धैर्य रखना सीखे।

जरूरत से ज्यादा क्रोधित होना..  बता दे कि जो व्यक्ति अपने गुस्से पर काबू नहीं पा सकता, वह अपनी बातों से दूसरों को भी दुखी कर देता है। यहाँ तक कि ऐसे व्यक्ति दूसरों की हर ख़ुशी को भी दुःख में बदल सकते है। इसलिए गुस्से पर काबू रखना सीखे और ख़ुशी से जीवन जीएं।

बेवजह शक करना.. कहते है कि अगर किसी व्यक्त के मन में शक का बीज उग जाएँ तो वह बीज धीरे धीरे बढ़ता रहता है। यानि बेवजह शक आपके दिल और दिमाग को खोखला कर देता है। जिसके करना आप अपने अपनों से ही दूर हो जाते है और जीवन भर हमेशा दुखी रहते है। दोस्तों अगर आपका व्यव्हार भी ऐसा है तो आज ही अपने व्यव्हार को बदल दीजिये और हमेशा खुश रहे।

Summary
हमेशा दुखी रहते है इस तरह के लोग, कही आप भी तो नहीं इनमें से एक  Youth Express
Article Name
हमेशा दुखी रहते है इस तरह के लोग, कही आप भी तो नहीं इनमें से एक Youth Express
Description
कहते है कि जीवन को हंस कर जीना है या दुखी रह कर ये व्यक्ति के अपने व्यव्हार पर निर्भर करता है। जी हां इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है, जो बिना किसी बात के हर समय दुखी और उदास रहते है। असल में उनकी उदासी की वजह वो खुद होते है। मगर फिर भी इल्जाम दूसरों पर लगाते रहते है। बता दे कि ऐसे लोग जीवन में हमेशा दुखी रहते है, जो केवल परेशानियों के बारे में ही सोचते है। अगर आप भी इन लोगों में से एक है, तो यक़ीनन आपको अपने जीवन जीने का तरीका बदलने की काफी जरूरत है। फ़िलहाल हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER