हिना खान का मजाक उड़ाया इस एक्टर ने तो हिना और उनके फैंस ने भी जम कर सुनाई खरी खोटी

ये तो आप सब जानते ही होंगे कि हिना खान की फिल्म हैक्ड बहुत जल्द रिलीज़ होने वाली है और इस फिल्म को सुपरहिट बनाने की हिना भी पूरी कोशिश कर रही है। जी हां हिना खान और इस फिल्म की टीम कई अनोखे तरीकों से अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही है। यहाँ तक कि हिना खान अपनी मूवी का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस के शो पर भी आई थी। हालांकि एक शख्स ऐसा भी है जिसने हिना खान का मजाक उड़ाया और कहा कि वह अकेले ही इस मूवी को देखने जाएँगी। बता दे कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि खुद को एक्टर कहने वाले केआरके है।

 हिना खान का मजाक उड़ाया

हिना खान का मजाक उड़ाया इस एक्टर ने.. 

जी हां वही केआरके जो फ़िलहाल किसी भी शो या किसी भी फिल्म में काम नहीं कर रहे, बल्कि कलाकारों की फिल्मों को लेकर अपने रिव्यू देते है। आपको जान कर हैरानी होगी कि हिना खान की मूवी के बारे में ट्वीट करते हुए केआरके ने लिखा है कि उन्हें इस बात की हैरानी है कि हिना खान के साथ कोई फिल्म भी कैसे बना सकता है। उनकी इस मूवी को कोई देखने नहीं आएगा। बहरहाल केआरके के इस ट्वीट के बाद हिना खान भी चुप नहीं रही और उन्होंने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1224019349763186689

जी हां हिना खान ने लिखा कि ये सही नहीं है। किसी को बिना वजह नीचा दिखाना अच्छी बात नहीं है। इसके बाद हिना ने लिखा कि भले ही मैं आपके लिए कोई मायने नहीं रखती, लेकिन आज मैं जिस मुकाम पर हूँ, वहां पहुँचने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस बार हिना खान को किसी ने ट्रोल ने नहीं किया, बल्कि उनका साथ दिया और हिना खान का मजाक उड़ाने वाले केआरके को खूब खरी खोटी सुनाई। आप सभी ट्वीट्स यहाँ पढ़ सकते है। दोस्तों क्या आप हिना खान की मूवी देखने के लिए उत्साहित है या नहीं, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

Summary
हिना खान का मजाक उड़ाया इस एक्टर ने तो हिना और उनके फैंस ने भी जम कर सुनाई खरी खोटी  Youth Express
Article Name
हिना खान का मजाक उड़ाया इस एक्टर ने तो हिना और उनके फैंस ने भी जम कर सुनाई खरी खोटी Youth Express
Description
हिना खान अपनी मूवी का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस के शो पर भी आई थी। हालांकि एक शख्स ऐसा भी है जिसने हिना खान का मजाक उड़ाया और कहा कि वह अकेले ही इस मूवी को देखने जाएँगी। बता दे कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि खुद को एक्टर कहने वाले केआरके है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER