टीवी का प्रसिद्ध शो कुमकुम भाग्य कई सालों से दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है। बता दे कि इसी शो का एक एक्टर इंडोनेशिया की खूबसूरत मॉडल का पति है। अब ये एक्टर कौन है, वो तो आपको आगे पढ़ने के बाद ही पता चलेगा। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस एक्टर का किरदार शो में एक सहायक कलाकार के रूप में दिखाया जाता है, लेकिन फिर भी ये इस शो का काफी अहम हिस्सा है। दरअसल हम यहाँ टीवी के प्रसिद्ध अभिनेता विन राणा की बात कर रहे है। जो कुमकुम भाग्य शो में पूरब का किरदार निभाते है। हालांकि पहले ये किरदार कोई और एक्टर निभाता था, लेकिन जब से विन ने उस एक्टर को रिप्लेस किया है, तब से यही शो में पूरब का किरदार निभा रहे है।
इंडोनेशिया की खूबसूरत मॉडल का पति है कुमकुम भाग्य का यह एक्टर..
बहरहाल शो में तो पूरब अपनी पत्नी आलिया के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बिलकुल भी खुश नहीं है। मगर रियल लाइफ में ऐसा कुछ नहीं है। जी हां रियल लाइफ में उन्होंने अपनी मर्जी से ही यह शादी की थी और वह इस शादी से काफी खुश है। वही अगर हम उस मॉडल की बात करे तो उसका नाम नीता सूफियाना है। जो दिखने में सच में बेहद खूबसूरत है। इन दोनों ने करीब चार साल पहले एक दूसरे से शादी की थी। यहाँ तक कि इन दोनों की एक बेटी भी है। बता दे कि नीता कभी कभी शो के सेट पर विन से मिलने के लिए भी पहुँच जाती है और लोग भी इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते है।


