सुपरस्टार सिंगर की विनर बनी 9 साल की क्यूट सी बच्ची प्रीति भट्टाचार्जी

सुपरस्टार सिंगर की विनर

बता दे कि सुपरस्टार सिंगर एक बेहद ही प्रसिद्ध सिंगिंग रियलिटी शो था। जिसका ग्रैंड फिनाले बीती रात हो चुका है। जी हां यह शो पिछले तीन महीने से दर्शको के दिलो पर राज कर रहा था। तो ऐसे में जब इस शो का ग्रैंड फिनाले हुआ, तब हर कोई इस शो के विनर को लेकर उत्साहित था। बहरहाल बीती रात सुपरस्टार सिंगर की विनर का नाम सब के सामने घोषित किया जा चुका है। गौरतलब है कि इस शो के ग्रैंड फिनाले के लिए छह बच्चों को चुना गया था। अब यूँ तो हर बच्चा सिंगिंग के मामले में एक से बढ़ कर एक था। मगर वो कहते है न कि विनर तो केवल एक ही बन सकता है या बन सकती है।

सुपरस्टार सिंगर की विनर

सुपरस्टार सिंगर की विनर बनी यह बच्ची..

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस शो में विनर का ख़िताब नौ साल की क्यूट सी बच्ची प्रीति भट्टाचार्जी ने जीता है। जी हां विनर की घोषणा होने के बाद उसे न केवल खूबसूरत सी ट्रॉफी दी गई, बल्कि पंद्रह लाख रूपये इनाम में भी दिए गए। हालांकि प्रीति को विनर बनाने में उनके गुरु नितिन का भी काफी बड़ा हाथ है। इसके इलावा शो की विनर को दो साल की स्कॉलरशिप भी दी गई है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो प्रीति भट्टाचार्जी ने अपनी आवाज से न केवल लोगो का दिल जीता है, बल्कि अपने माता पिता का नाम भी रोशन किया है। इसके साथ ही अपनी जिंदगी को एक नया मुकाम भी दिया है। ऐसे में हम तो यही कहेंगे कि ईश्वर उनकी आवाज को और ज्यादा तरक्की दे।

सुपरस्टार सिंगर की विनर

बता दे कि बाकी पांच बच्चे मौली, निष्ठां शर्मा, अंकोना मुखर्जी, स्नेहा शंकर और हर्षित नाथ ने भी एक दूसरे को काफी कड़ी टक्कर दी थी। मगर आखिर में जीत का ख़िताब प्रीति भट्टाचार्जी के हाथ ही लगा। बहरहाल सुपरस्टार सिंगर की विनर तो हमें मिल चुकी है, लेकिन इसके बाद इंडियन आइडल का नया सीजन भी अब शुरू होने वाला है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि ये शो कहाँ तक कामयाब होता है। दोस्तों सुपरस्टार सिंगर शो में आपकी फेवरेट कंटेस्टेंट कौन थी या कौन था, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
सुपरस्टार सिंगर की विनर बनी 9 साल की क्यूट सी बच्ची प्रीति भट्टाचार्जी  Youth Express
Article Name
सुपरस्टार सिंगर की विनर बनी 9 साल की क्यूट सी बच्ची प्रीति भट्टाचार्जी Youth Express
Description
बता दे कि सुपरस्टार सिंगर एक बेहद ही प्रसिद्ध सिंगिंग रियलिटी शो था। जिसका ग्रैंड फिनाले बीती रात हो चुका है। जी हां यह शो पिछले तीन महीने से दर्शको के दिलो पर राज कर रहा था। तो ऐसे में जब इस शो का ग्रैंड फिनाले हुआ, तब हर कोई इस शो के विनर को लेकर उत्साहित था। बहरहाल बीती रात सुपरस्टार सिंगर की विनर का नाम सब के सामने घोषित किया जा चुका है। गौरतलब है कि इस शो के ग्रैंड फिनाले के लिए छह बच्चों को चुना गया था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER