इस बार आईपीएल में करीब दो नई टीमों का गठन किया गया था। जहां अबकी बार 15 वां सीजन बहुत ही शानदार जा रहा है। तो ऐसे में बुद्धवार के दिन लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ऐलीमिनेटर राउंड खेला गया। जहां यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में शाम के समय खेला गया। जिसमें शानदार मुकाबले में बैंगलोर ने लखनऊ को करीब 14 रनों से हरा दिया।
अब राजस्थान से होगा मुकाबला
दरअसल, इसी जीत के साथ बैंगलोर एक और कदम आगे बढ़ा चुकी है। तो वहीं, अब शुक्रवार के दिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स से खेला जाएगा। जिसमें सो जो टीम जीतेगी वह फाइनल मुकाबलें में गुजरात टाइटंस के साथ मुकाबला खेलेगी।
लखनऊ ने जीता था टॉस
बता दें कि बुद्धवार के दिन हुए इस ऐलीमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उसके बाद पहली पारी में खेलने उतरी बैंगलोर ने खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर नाबाद 207 रनों का लक्ष्य लखनऊ को दिया। वहीं, इस मुकाबले के हीरो रजत पाटीदार और जोश हेजलवुड पाटीदार रहे। जहां शानदार मुकाबले मे पाटीदार ने नाबाद 112 रन बनाए तो वहीं दूसरी तरफ हेजलवुड ने तीन महत्वपूर्ण विकेट अपने खाते में चटका आरसीबी को जीत हासिल करा दी।
193 रनों पर सिमट गई लखनऊ
हालांकि, बैंगलोर के द्वारा बनाएं गए 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की शुरूआत बहुत ज्यादा अच्छी नहीं दिखी। जानकारी के लिए बता दें कि टीम के ओपनर बल्लेबाज क्विंटर डीकाक सिर्फ 6 रन बनाकर सिराज के हाथों कैच आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। वहीं, लखनऊ को जीत दिलाने के लिए कप्तान केएल राहुल और दीपक हुड्डा ने कोशिश जरूर की लेकिन वो भी असफल साबित हुए। राहुल ने 79 रनों की जुझारू और हुड्डा ने 45 रन की तेज पारी को खेला। जहां बैंगलोर की तरफ से जोश हेजलवुड और मोहम्मद सिराज के खाते में करीब 3-3 विकेट आए। जहां लखनऊ सिर्फ 193 रन ही बना पाई।