Hero कंपनी ने अभी कुछ समय पहले अपनी एक धांसू बाइक यानी Splendor का नया वैरिएंट Splendor+ Xtec को भारतीय बाजार में आखिरकार लॉन्च किया है। जो इस समय मार्केट में भी आ गई है। वहीं, बाइक के साथ Hero कंपनी ने बाइक की कीमत बहुत कम रखी है। बता दें कि कंपनी ने इसको Splendor+ Xtec नाम भी दिया है। साथ ही साथ इस बाइक का माईलेज भी बहुत ही जानदार दिया गया है। जहां कंपनी की मानें तो बाइक आपको करीब 70 तक का बेहतरीन माईलेज आराम से देगी।
बाइक गिरने पर बंद हो जाएगा इंजन
वहीं, बात करें अगर Splendor+ Xtec की डिजाइन के मामले में Hero Splendor+ एक्सटीईसी एलईडी पोजिशन लैंप और नए ग्राफिक्स के साथ लॉन्च की गई है। हालांकि, बाइक की प्रोफाइल मौजूदा मॉडल की तरह ही दिया गया है। जहां यह बाइक आती है चार अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ यानि स्पार्कलिंग बीटा ब्लू, कैनवास ब्लैक, टॉर्नेडो ग्रे और पर्ल व्हाइट कलर के साथ। वहीं, सेफ्टी के लिए साइड स्टैंड विजुअल इंडिकेशन और साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ के अलावा नई स्प्लेंडर + एक्सटीईसी एक बैंक एंगल सेंसर भी दिया गया है। जो गिरने के दौरान इंजन को बंद कर देगी।
एडवांस फीचर्स से लैस है बाइक
जानकारी के लिए बता दें कि नई हीरो स्प्लेंडर+ XTEC में 97.2 cc का BS-VI कंप्लेंट इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,000 rpm पर 7.9 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,000 rpm पर 8.05 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकेगा। नई स्प्लेंडर तकनीकी रूप से एडवांस फीचर्स और एक स्मार्ट मॉडर्न डिजाइन के साथ लैस है। वहीं, यह नई बाइक को एक्सटीईसी टेक्नोलॉजी के तहत तैयार किया गया है। इस टेक्नोलॉजी से लैस हीरो ग्लैमर 125, प्लेजर + 110 और डेस्टिनी 125 को लॉन्च होने के बाद से काफी अच्छी सफलता कंपनी को मिल रही है।