इस समय देश में देखे तो टेक्नोलॉजी का दौर बहुत ज्यादा आगे बढ़ चुका है। जहां सभी कंपनिया बेहतरीन चीजें लॉन्च करने में लगी हुई है। आपको बता दें कि HP पवेलियन एयरो 13 को अपने अब तक के सबसे हल्के AMD-बेस्ड कंज्यूमर नोटबुक के रूप में बाजार में उतार दिया है। जिसका वजन है सिर्फ 1 किलोग्राम। बता दें कि HP का नया नोटबुक भारत में अपने पवेलियन नोटबुक पोर्टफोलियो में एडीशन के साथ आता है। जहां इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 79 हजार 999 रुपए रखी गई है।
जून में दूसरे जगहों पर किया गया था लॉन्च
वहीं, HP ने इसी साल जून माह में दुनिया के दूसरे हिस्सों में इस लैपटॉप को लॉन्च किया था। हालांकि, नया पवेलियन एयरो 13 AMD राडेन ग्राफिक्स के साथ AMD Ryzen 5 और 7 5800U मोबाइल प्रोसेसर द्वारा संचालित किया गया है। जहां यह लैपटॉप 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी-रेशियो की स्पेशियलटी वाले पहले एचपी पवेलियन नोटबुक के साथ आता है और इसे टिकाऊ, रीसाइकल्ड मटेरियल के साथ बनाया गया है।
तीन कलर में उपलब्ध है लैपटॉप
दरअसल, नए पवेलियन एयरो 13 में दिया गया है एक बिल्ट-इन एलेक्सा और एक फिंगरप्रिंट रीडर भी। जो आपको एचपी वर्ल्ड और ऑनलाइन स्टोर पर 79 हजार 999 रुपए की शुरुआती कीमत पर मिल सकेगा। जहां इस लैपटॉप के तीन कलर ऑप्शन्स में आएगा। पेल रोज़ गोल्ड, सिरेमिक व्हाइट और नेचुरल सिल्वर। पहले तीन मॉडल में AMD Ryzen 5 प्रोसेसर लगाया है। जबकि चौथा मॉडल, जिसकी कीमत 94 हजार 999 रुपए है। जो आता है AMD Ryzen 7 5800U प्रोसेसर के साथ।
ये दिये गए है फीचर्स
HP के नए इस लैपटॉप आपको मिलता है 13.3-इंच 2.5K (2,560×1,600 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन IPS डिस्प्ले। जो आता है 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ। यह लैपटॉप विंडोज 10 बॉक्स पर चल सकेगा और इस साल के अंत में विंडोज 11 अपग्रेड करने की भी उम्मीद है।
ये है बैटरी का बै
वहीं, एचपी लैपटॉप 16GB DDR4 रैम से लैस है जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 3,200MHz और 512GB PCIe NVMe M.2 SSD स्टोरेज है। वही, इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.2, एक यूएसबी टाइप-सी 10 जीबीपीएस पोर्ट, दो यूएसबी टाइप-ए 5 जीबीपीएस पोर्ट, एक एचडीएमआई 2.0 पोर्ट और हेडफोन और माइक्रोफोन के लिए कॉम्बो जैक भी दिया गया है। एचपी पवेलियन एयरो 13 में 45Whr की बैटरी दी गई है जो हर चार्ज पर 10.5 घंटे तक चल सकती है। लैपटॉप के दूसरे फीचर्स में बैंग एंड ओल्फ़सेन द्वारा दोहरे स्पीकर और एक 720p एचडी वेब कैमरा भी दिया गया है।


