जानिए किस तरह आधार कार्ड खो जाने पर, दोबारा आपको वापस मिल जाएगा

आधार कार्ड

आजकल तो आप सभी के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। आज के समय में हम सभी के लिए आधार कार्ड बेहद जरूरी है। जिसके ना रहने पर हमारे बहुत से कार्य अधूरे रह जाते हैं। अब तो सभी विभागो में एक तरह से आधार कार्ड को मांगा जाने लगा है। खास कर तो सभी सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आधार का होना अति आवश्यक होता है। किसी भी कारणवश आधार कार्ड खो जाने पर, अब आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे ही अपने कार्ड को नया मंगा सकते हैं।

जानिए किस तरह आधार कार्ड खो जाने पर, दोबारा आपको वापस मिल जाएगा

आपको अपना नया कार्ड बनवाने के लिए अथवा घर बैठे उसका प्रिंट करने आपको किसी भी चीज की आवश्यकता नहीं होती है। बहुत से लोग तो इस बात से परेशान हो जाते हैं, की उनका मोबाइल नंबर ना होने पर और अपना आधार कार्ड कैसे बनवाएं इसके लिए सोच में पड़ जाते हैं। लेकिन अब हैरान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। आधार कार्ड खो जाने पर, बिना मोबाइल नंबर के अपने आधार को मंगवा सकते हैं।

आधार कार्ड खो जाने पर, दोबारा आपको वापस मिल जाएगा

यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों के लिए घर बैठे सुविधा प्रदान करता है।  बिना मोबाइल नंबर की कोई भी ग्राहक अपना आधार कार्ड मंगवा सकता है। आधार कार्ड खो जाने पर, यह सेवा लेने के लिए बस आपको यूआईडीएआई के पोर्टल पर जाना होता है। और वहां आपको रिप्रिंट सेवा के विकल्प को चुनना होता है। और उसके बाद आपको आधार नंबर इत्यादि को भरना होता है। उसके बाद सबमिट हो जाता है। आपका आधार आपके घर पर 10 दिनों के अंदर आ जाता है।

यूआईडीएआई के इस सेवा सेवा से उनके ग्राहकों को काफी राहत मिली है। वैसे अब तो उच्च न्यायालय निर्देशानुसार अब किसी भी संस्था कंपनी अथवा बैंक इत्यादि में आधार को लगाना अनिवार्य नहीं है। लेकिन आज भी आयकर रिटर्न जमा करना, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पेंशन अन्य सभी सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आज भी आधार उतना ही आवश्यक है। जितना पहले था । यदि आपके पास आधार नहीं है, तो आप किसी भी सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

Summary
जानिए किस तरह आधार कार्ड खो जाने पर, दोबारा आपको वापस मिल जाएगा
Article Name
जानिए किस तरह आधार कार्ड खो जाने पर, दोबारा आपको वापस मिल जाएगा
Description
किसी भी कारणवश आधार कार्ड खो जाने पर, अब आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे ही अपने कार्ड को नया मंगा सकते हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER