आठवीं बार फाइनल में पहुंच कर चेन्नई सुपरकिंग्स ने रचा इतिहास, मुंबई से होगा मुकाबला

चेन्नई सुपरकिंग्स ने रचा इतिहास

आईपीएल 2019 अब अपने समाप्ति की ओर है। अब आईपीएल के इस संस्करण का केवल एक मैच खेला जाना है। जोकि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। 12 मई को यह मैच आईपीएल 2019 का फाइनल मैच होगा। शुक्रवार को खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर आठवीं बार फाइनल में अपनी जगह बनाई। आईपीएल के इतिहास में आठवीं बार फाइनल में पहुंच कर चेन्नई सुपरकिंग्स ने रचा इतिहास। शुक्रवार को खेले गए दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स 4 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह बना ली।

आठवीं बार फाइनल में पहुंच कर चेन्नई सुपरकिंग्स ने रचा इतिहास, मुंबई से होगा मुकाबला

आठवीं बार फाइनल में पहुंच कर चेन्नई सुपरकिंग्स ने रचा इतिहास

 

चेन्नई सुपरकिंग्स ने रचा इतिहास – आईपीएल के इतिहास में या चौथा मौका है जब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फाइनल में एक दूसरे के आमने सामने होंगी। इसके पहले आईपीएल में साल 2010 में पहली बार यह दोनों टीमें फाइनल में एक दूसरे के सामने थीं। जब चेन्नई ने मुंबई को 22 रनों से हराकर पहली बार खिताब जीता था। दूसरी बार 2013 में भी ये टीमें फाइनल में एक दूसरे के खिलाफ थीं। तब मुंबई ने चेन्नई को 23 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था। एक बार फिर से 2015 में मुंबई की टीम में रोहित शर्मा की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था। 2019 में एक बार फिर से आईपीएल के आज के फाइनल में यह दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।

आईपीएल 2019 में चौथी बार ये दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलेगी। इसके पहले मुंबई और चेन्नई का सामना दो लीग मैचों में हुआ था। जहां पर दोनों मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पहले क्वालीफायर में भी मुंबई इंडियंस चेन्नई को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। आठवीं बार फाइनल में पहुंच कर चेन्नई सुपरकिंग्स ने रचा इतिहास लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में क्या चेन्नई इन तीनों मैचों की हार का बदला ले पाएगी?

 

 

Summary
आठवीं बार फाइनल में पहुंच कर चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, मुंबई से होगा मुकाबला
Article Name
आठवीं बार फाइनल में पहुंच कर चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, मुंबई से होगा मुकाबला
Description
आठवीं बार फाइनल में पहुंच कर चेन्नई सुपरकिंग्स ने रचा इतिहास लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में क्या चेन्नई इन तीनों मैचों की हार का बदला ले पाएगी?
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER