Airtel के नए प्रीपेड प्लान Rs 179 पर मिलेगा 2 लाख का Life Insurance

Airtel prepaid Rs 179 plan

भारतीय एयरटेल कंपनी ने अपने यूजर क के लिए नया प्रीपेड प्लान लांच कर दिया है. साथ ही साथ Airtel prepaid Rs 179 plan के साथ 2 लाख का लाइफ इन्शुरन्स भी दे रही है. क्यों है न मज़ेदार बात?  इस प्लान में यूजर को इस प्रीपेड प्लान मे यूजर्स को अनलिमिडेट कॉलिंग के साथ-साथ डाटा और फ्री SMS का तो लाभ मिलेगा ही, और 2 लाख का लाइफ इन्शुरन्स बोनॉस मिल रहा है.

आपको बता दें कि Airtel ने पिछले साल भी Rs 599 का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था, जिसमें यूजर्स को 4 लाख रुपये का इंश्योरेंस ऑफर किया जाता है। इस प्रीपेड प्लान को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ उतारा गया था। हालांकि, पिछले साल दिसंबर से सभी टेलिकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स में बदलाव किया था, जिसके बाद ये प्रीपेड प्लान डिसकन्टिन्यू कर दिया गया है। तो चलिए आपको बता दे Airtel prepaid Rs 179 plan में आपको कितना बेनिफिट है.

 Airtel prepaid Rs 179 plan

 

Airtel prepaid Rs 179 plan benefit

एयरटेल हमेशा ही अपने प्लान्स में बदलाव करती रहती है ताकि यूजर को ज्यादा बेनिफिट मिल सके. अब इस 179 रूपए वाले प्लान बेनिफिट की बात करे तो,  इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इसके अलावा यूजर्स को ऑन-नेट और अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड बेनिफिट्स ऑफर की जा रही है। साथ ही साथ यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री नेशनल रोमिंग भी ऑफर की जा रही है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 300 फ्री नेशनल और लोकल SMS भी दिया जा रहा है.

डाटा की बात करे तो, इसमें यूजर्स को कुल 2GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में Bharti Axa की तरफ से 2 लाख का इंश्योरेंस भी ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, यूजर्स जब तक इस प्लान के साथ अपने नंबर को रिचार्ज कराते रहेंगे, तब तक उनको इंश्योंरेंज मिलता रहेगा

 Airtel prepaid Rs 179 plan

आपकी  जानकारी के लिए इस Airtel prepaid Rs 179 plan के साथ मिल रहे Life Insurance के बारे में बता दे कि, इस प्लान को लेने वाले यूजर्स की उम्र 18 से 54 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यूजर्स को इंश्योरेंस कवर की कॉपी डिजीटली प्रदान की जाएगी। हालांकि, यूजर्स के आग्रह पर उन्हें फिजिकल कॉपी भी प्रदान की जा सकती है। Airtel के इस प्रीपेड प्लान का लाभ यूजर्स को देश के सभी टेलिकॉम सर्किल के 7 लाख 86 हजार शहरों और गावों में मिलेगा।

 

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर 

Summary
 Airtel prepaid Rs 179 plan पर 2 लाख का Life Insurance- Youth Express
Article Name
Airtel prepaid Rs 179 plan पर 2 लाख का Life Insurance- Youth Express
Description
एयरटेल कंपनी ने अपने यूजर क के लिए नया प्रीपेड प्लान लांच कर दिया है. Airtel prepaid Rs 179 plan के साथ 2 लाख का लाइफ इन्शुरन्स मिल रहा. जाने बेनिफिट।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER