आईपीएल-12 में युवराज सिंह और विराट कोहली की तुलना करना थोड़ा अजीब होगा…. लेकिन विराट कोहली जो कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान भी हैं ….लेकिन उनकी कप्तानी शायद इस समय आईपीएल के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। क्योंकि उनकी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आज तक एक भी आईपीएल खि़ताब का मुंह नहीं देखने को मिला है तो वहीं दूसरी ओर विराट कोहली आईपीएल-12 में युवराज से भी पीछे हो गए हैं तो चलिए जानते हैं आईपीएल-12 में युवराज से कैसे पीछे हो गए हैं कोहली…..
युवराज से कैसे पीछे हो गए कोहली –
इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल 2019 में 12वां संस्करण बहुत ही रोमांचक रूप से खेला जा रहा है, लेकिन विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पर संकट के बादल छाए हुए हैं। यही वजह है कि आईपीएल में विराट कोहली ने अब तक 5000 रन सबसे तेज तो बना लिए, लेकिन आईपीएल-12 के इस सीजन में कोहली, युवराज सिंह से भी पीछे चले गए हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के इस सीजन में अभी तक जिन बल्लेबाजों का बल्ला बोला है उसमें विराट कोहली का नाम दूर-दूर तक नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का मुंह देखने के बाद लगातार दो मैचों में बहुत बुरी तरीके से हार ही रही है। यही वजह है कि टीम का मनोबल टूटने के साथ साथ विराट कोहली का भी मनोबल टूट गया है। अगर मौजूदा सीजन के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की लिस्ट देखी जाए तो विराट कोहली का स्थान टॉप 10 से तो दूर…. टॉप टेन में भी नहीं है। यही वजह है कि विराट कोहली इस सीजन के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की टॉप 20 की लिस्ट से भी बाहर ख़िसक गए हैं।
अगर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट के हिसाब से देखी जाए तो आईपीएल 12 में अब तक सबसे अच्छा आवश्यक राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज संजू सैमसन कर रहा है संजू ने 2 मैच खेलकर 132.00 के औसत से 132 रन बनाए हैं इस दौरान संजू ने कुल 80 गेंदों का सामना भी किया है सबसे खास बात यह है कि इस सीजन में सबसे पहला शतक लगाने का तमगा भी संजू सैमसन के पास है। दूसरे स्थान पर बात की जाए तो दूसरे स्थान पर ऋषभ पंत का नाम है जो इस सीजन में 103.00 की औसत से रन बना रहे हैं।
गौरतलब है कि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की इस लिस्ट में विराट कोहली का स्थान 21 मई नंबर पर है विराट कोहली ने आज के मैच को छोड़ कर दो मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने कुल 52 रन बनाया है। यही नहीं इस हिसाब से अगर देखा जाए तो विराट कोहली का औसत 26.00 का है जबकि विराट से आगे तो मुंबई इंडियंस के लगातार तीन छक्के मारने वाले युवराज सिंह का स्थान है और वह 38.00 की औसत से रन बना रहे हैं। फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2019 के सीजन में कब जीत का मुंह देखेगी यह तो नहीं पता लेकिन विराट कोहली को अपने फॉर्म में वापस आना पड़ेगा नहीं तो इस बार भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2019 की ट्रॉफी को गंवाना पड़ेगा।