आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस लैपटॉप और कंप्यूटर को लेनोवो ने किया लांच

Lenovo India

कंप्यूटर लैपटॉप बनाने वाली कंपनी Lenovo  India ने टेक्नोलॉजी को देखते हुए एक पायदान आगे बढ़ा  है| कंपनी ने AI से लैस नए लैपटॉप को मार्केट में लांच किया है| इसमें PC- ThinkPad T490, ThinkPad X390, ThinkCentre M90n-1 Nano, ThinkCentre M90n-1 Nano IoT, ThinkPad P43s, ThinkPad P1 Gen 2 लॉन्च किए हैं। इसके अलावा कंपनी ने अपने ड्यूल डिस्प्ले वाले मॉनिटर ThinkVision 43.3 इंच को भी शोकेस किया। यह ड्यूल डिस्प्ले मॉनिटर P44w अल्ट्रा वाइड डिस्प्ले से लैस है। इसके अलावा कंपनी ने ThinkSmart Hub 500 भी शोकेस किया है।

Lenovo India

लैपटॉप के साथ इस सिक्युरिटी प्लेटफॉर्म के बारे में भी बताया Lenovo  India

लैपटॉप के लांच के साथ Lenovo  India के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल अग्रवाल ने कहा कि, हम Lenovo में आज के वर्कफोर्स के बारे में समझते हैं और इसी वजह से हम सिक्योर, फास्टर और इन्टूटिव डिवाइस बनाते हैं। ThinkPad ऐसे ही वर्किंग प्रोफेशनल्स के महत्वपूर्ण गोल को समय पर पूरा करता है। अग्रवाल ने आगे कहा, ThinkPad में इंडस्ट्री की लीडिंग सिक्युरिटी ThinkShield का इस्तेमाल किया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस प्राइवेसी गार्ड से लैस है। इसे खास तौर पर बिजनेस कस्टमर्स के लिए बनाया गया है।

LG Gram लैपटॉप भारत में लांच, दे रहा फुल डे बैटरी बैक अप

Lenovo  India ने अपने ThinkShield 2.0 की भी घोषणा की है। ThinkShield 2.0 एक 360 डिग्री वाला सिक्युरिटी प्लेटफॉर्म है जो डिवाइस को लाइफटाइम के लिए सिक्योर रखता है। इसके अलावा ThinkPad लैपटॉप्स के लिए सॉफ्टवेयर फीचर भी लॉन्च किया है जो यूजर को एंड स्क्रीन सिक्युरिटी प्रोवाइड करता है। ThinkPad T490 में 8 वीं जेनरेशन का Intel Core i7 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। इसके ग्राफिक्स को बेहतर बनाने के लिए Nvidia ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। इसके अलावा इसमें यूजर्स को हाई क्वालिटी का ऑडियो सिस्टम भी मिलता है।

 

वही अगर हम इसके दूसरे लैपटॉप ThinkPad P43s की बात करे तो ये एक पोर्टेबल वर्कस्टेशन है जो 100 फीसद अडोब कलर गामेट को सपोर्ट करता है। साथ ही ThinkPad P1 में Intel Xeon प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो 4GB Nvidia Quadro P1000 ग्राफिक्स को सपोर्ट करता है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिसक्रिट ग्राफिक्स को भी सपोर्ट करता है।

टेक्नोलॉजी और गैजेट्स से जुड़ी हर खबर Youth Express पर.

Summary
AI से लैस लैपटॉप और कंप्यूटर को Lenovo India ने किया लांच-Youth Express
Article Name
AI से लैस लैपटॉप और कंप्यूटर को Lenovo India ने किया लांच-Youth Express
Description
Lenovo  India ने टेक्नोलॉजी को देखते हुए एक पायदान आगे बढ़ा  है| कंपनी ने AI से लैस नए लैपटॉप को मार्केट में लांच किया है| इन सीरीज में ये लैपटॉप शामिल है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER