और भी स्मार्ट हुआ alexa, हिंदी भाषा में लेगा कमांड

Amazon Alexa

Amazon Alexa अब और भी स्मार्ट हो गया है| अब भारतीय यूजर के लिए और भी सहूलियत होगी| अलेक्सा अब हिंदी भाषा भी समझ सकेगा, अब आप Alexa से हिंदी में बात कर सकेंगे। अब भारतीय यूजर बॉलीवुड का गाना सुनना हो या फिर क्रिकेट स्कोर जानना हो, आप Alexa से  हिंदी और हिंग्लिश में सारी जानकारियां ले सकते है। अमेज़न Alexa के इस फीचर को आज ही रोल आउट किया गया है। Alexa एक स्मार्ट असिस्टेंस है, जिसे Amazon Echo स्मार्ट डिवाइस के लिए बनाया गया है।

हिंदी सहित इन भाषा में भी बोलेगा Amazon Alexa

अमेज़न  ने साल 2017 में इस सर्विस की शुरुवात की थी|  यह वॉयस असिस्टेंस स्मार्ट डिवाइस के अलावा Amazon ऐप में भी काम करता है। Alexa वॉयस असिस्टेंस को 500 से ज्यादा Alexa skills  और 11 हिंदी स्पेलिंग शब्दों के साथ ट्रेन किया गया है। इसमें यूजर्स कबीर के दोहे, पंचतंत्र की कहानियां, बॉलिवुड डॉयलॉग्स के अलावा हिंदी में जोक्स सुने जा सकेंगे। अलेक्सा अब हिंदी इंग्लिश सहित कई और भाषा में भी आपसे बात कर सकेगा और आपके कमांड को स्वीकार करेगा| जैसे कि हिंदी, तमिल, मराठी और पंजाबी|

आपको बता दे की  इसके ज़रिये यूजर्स म्यूजिक प्ले करने से लेकर प्रश्न पूछने, न्यूज पढ़ने, टाइमर सेट करने, अलार्म लगाने और कैलेंडर मैनेज जैसे काम भी हिंदी में कर सकेंगे।  साथ ही  Echo डिवाइस में वीडियो देखने से लेकर वॉयस कंट्रोल करने तक के कार्य भी इसमें किये जा  सकते है| इतना ही  नहीं Alexa अब आपके स्मार्ट होम को भी हिंदी में कंट्रोल कर सकेगा। स्मार्ट होम में फैन ऑफ या ऑन करने, लाइट ऑन या ऑफ करने से लेकर कई तरह के कमांड हिंदी में दिए जा सकेंगे।

मान लीजिए, आप कहीं बाहर जा रहे हैं और जल्दबाजी में आप घर का लाइट या फैन ऑफ करना भूल गए हों और घर के गेट पर जाकर  याद आए, तो आप Alexa को वॉयस कमांड देकर उसे बंद कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल Alexa लाइट्स बंद करो कहना होगा। इसके बाद Amazon Alexa घर में जल रहे लाइट्स को ऑफ कर देगा।

टेक्नोलॉजी और गैजेट्स से जुड़ी हर खबर Youth Express पर.

Summary
और भी स्मार्ट हुआ Amazon Alexa, हिंदी भाषा में लेगा कमांड-Youth Express
Article Name
और भी स्मार्ट हुआ Amazon Alexa, हिंदी भाषा में लेगा कमांड-Youth Express
Description
Amazon Alexa अब और भी स्मार्ट हो गया है| लेक्सा अब हिंदी भाषा भी समझ सकेगा, अब Alexa से हिंदी में बात कर सकेंगे। और हिंदी सहित इन भाषाओँ में भी कमांड लेगा|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER