ये तो सब को मालूम है कि गोविंदा की भांजी और कृष्णा की बहन आरती सिंह बिग बॉस 13 की एक मजबूत कंटेस्टेंट है। तभी तो दो महीनों से वह इस घर में टिकी हुई है। बता दे कि आरती सिंह को केवल उनके फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और कुछ टीवी कलाकार भी सपोर्ट करते है। जिनमें बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर का नाम शामिल है। यहाँ तक कि बिपाशा बासु तो आरती सिंह की कुकिंग की जबरदस्त फैन है। शायद यही वजह है कि बिग बॉस के घर में भी आरती सिंह अक्सर खाना बनाते हुए नजर आती है।
आरती सिंह की कुकिंग की फैन है बिपाशा बासु..
गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में क्रिसमिस के मौके पर जब खाना बनाने का टास्क मिला था, तब आरती सिंह ने काफी लजीज खाना बना कर मेहमानों का दिल जीत लिया था। वैसे बहुत कम लोग जानते है कि करण के साथ साथ उनकी पत्नी बिपाशा भी आरती सिंह की काफी खास दोस्त है। इसलिए वह आरती सिंह को बिग बॉस के घर के बाहर से इतना मोटिवेट करती है। यहाँ गौर करने वाले बात ये है कि बिग बॉस के घर में जाने से पहले आरती सिंह कई बार करण और बिपाशा को अपने हाथों का खाना बना कर खिला चुकी है। इस बारे में बात करते हुए बिपाशा ने बताया कि आरती सिंह खुद भी खाने की काफी शौक़ीन है और उनके द्वारा बनाया गया खाना भी काफी टेस्टी होता है।
https://www.instagram.com/p/B5KUU7onhNk/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/B6hyv22nC1m/
https://www.instagram.com/p/B5F5ekxHDHl/
https://www.instagram.com/p/B3l6lu5nz8_/
इसके बाद बिपाशा ने बताया कि आरती सिंह उनके और करण के लिए अक्सर खाने का डिब्बा तैयार करके भेजती थी। यहाँ तक कि करण जब शूट्स पर जाते थे, तब भी वह उनके लिए खाने का डिब्बा भेजती थी। ऐसे में आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि करण और बिपाशा बिग बॉस कंटेस्टेंट आरती सिंह के कितने अच्छे दोस्त होंगे। फ़िलहाल तो दर्शकों को बिग बॉस के घर में आरती सिंह की कुकिंग देखने को मिल रही है और हम उम्मीद करते है कि उनकी यह बेहतरीन कुकिंग उन्हें बिग बॉस में आगे तक पहुंचा दे।


