ऑटो कंपनी Bajaj आज अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर सकती है. दिल्ली में एक इवेंट के दौरान बजाज के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा उठेगा. इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत भी शामिल होंगे. कंपनी इससे chetak के नाम से मार्केट में लांच कर सकता है.
फिर से दस्तक देने जा रहा है chetak
बजाज स्कूटर को ऑटो कंपनी का सबसे अच्छा स्कूटर मन्ना जाता है. दरअसल बजाज ऑटो के लिए यह स्कूटर बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि यह कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा. इस मौके पर कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक फ्यूचर को लेकर भी बड़े ऐलान होने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज कंपनी की इस स्कूटर का नाम चेतक हो सकता है. इसका डिजाइन कंपनी के पुराने स्कूटर जैसा हो सकता है, जो रेट्रो लुक वाले स्कूटर की याद दिलाएगा.
धनतेरस पर ज़रूर करें इन चीज़ों की खरीदारी
पिछले दिनों इससे के कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इसमें रेट्रो लुक के साथ स्पोर्टी टच भी देखने को मिलेगा। चलिए आपको बता दे की आखिर क्या खास होगा चेतक में-
खास है chetak ?
फीचर्स की बात करें तो chetak chic के नाम के इस स्कूटर के फ्रंट और रीयर दोनों में डिस्क ब्रेक हो सकता है. स्कूटर के फ्रंट एंड पर एलईडी लैम्प हैं. अगर खबरों की माने तो सुरक्षा के के लिहाज से इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) मिलेगा. इसमें बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल होगा, जिसमें बैटरी रेंज, ओडोमीटर और ट्रिपमीटर की जानकारी भी मिलेगी. स्मार्टफोन और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए यह इंस्ट्रूमेंट पैनल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी सपोर्ट करेगा.
फिलहाल किसके कीमत कोई फिक्स नहीं हुई है, कीमत के बारे में अनुमान लगया जा रहा है की 60 हज़ार राखी जा सकती है.
आपको बता दे की 2006 में Bajaj chetak का प्रोडक्शन 2006 में बंद कर दिया था. इसे साल 1972 में पहली बार लॉन्च किया गया था. पिछले कुछ सालों से बजाज का पूरा फोकस बाइक्स बनाने पर हो गया है. लेकिन अब एक बार फिर कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ स्कूटर की दुनिया में वापसी कर रही है.
टेक्नॉलजी से जुडी खबर Youth Express पर.



Good Good