टेलीवीजन की जानी-मानी अभिनेत्री निया शर्मा ने मनाया अपना जन्मदिन, साझा की तस्वीरें

टेलीवीजन की जानी-मानी अभिनेत्री निया शर्मा ने मनाया अपना जन्मदिन, साझा की तस्वीरें

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री निया शर्मा ने कल अपना जन्मदिन मनाया। जहां आज वह 31 साल की हो गई हैं। आपको बता दें कि निया ने अपने इस दिन को बहुत ही खास तरीके से सेलिब्रेट किया। जहां अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की निया ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की। जिसमें वह फोटो में काफी खुश दिख रही है। जहां वह टेलीवीजन के कई धारावाहिकों में भी काम कर चुकी है।

फैंस ने दी सोशल मीडिया पर बधाई

हालांकि, फोटो में निया ब्लू कलर की ऑउटफिट में बहुत ही खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही है। जहां वह केक काटती हुई नजर आ रही है।  वहीं, इस बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर निया के परिवार के कुछ करीबी लोग भी दिख रहे है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर निया के बर्थडे की तस्वीरें व वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रही है। जहां उनके फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया के द्वारा जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

इस सन् से शुरू की थी कैरियर

आपको बता दें कि टेलीवीजन की अभिनेत्री निया शर्मा अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं और तस्वीरों के कारण अक्सर फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। दरअसल, अपने लुक्स की वजह से चर्चाओं में बनी रहने वाली निया शर्मा ने साल 2010 में स्टार प्लस के जाना-माना धारावाहिक ‘काली- एक अग्निपरीक्षा’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करी थी।

 

इन धारावाहिकों में आ चुकी है नजर

जहां फिर वह इसके बाद वह टेलीविजन की कई जाने-माने धारावाहिकों में मुख्य भूमिका में दिखी और अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को भी खूब जीता। बता दें कि निया की कुछ प्रमुख धारावाहिकों में एक हजारों में मेरी बहना है , इस प्यार को क्या नाम दू, ये रिश्ता क्या कहलाता है, जमाई राजा, नागिन 3 , नागिन 5 आदि सीरीयलों में नजर आई। दरअसल, निया सोशल मीडिया के द्वारा अक्सर फैंस से जुड़ी रहती हैं और अक्सर वह अपनी तस्वीरें व वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है। हालांकि, सोशल मीडिया पर निया की फैन फोलोइंग काफी लम्बी है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER