वैसे तो बाजार में ग्लासेज आते है। जिनका लोग तमाम तरह से इस्तेमाल करते है। जिसका डिजाइन भी अलग-अलग प्रकार का होता है। क्या आपने आज तक ऐसा ग्लासेज पहना है जिसमें आप कॉल रिसीव कर सकें और नेविगेट भी कर सकें। आइये जानते है ऐसे ग्लासेज के बारे में।हालांकि, बाजार में ऐसे ग्लासेज भी आए है जो सामान्य ग्लासेज से बहुत अलग है। आज हम बात करने जा रहे है Titan EyeX ग्लासेज के बारे में जिसे कुछ समय पहले Titan ने लॉन्च किया था।
ये रखी गई है कीमत
आपको बता दें कि इस Titan EyeX को बाजार में करीब 9 हजार 999 रूपये में लॉन्च किया गया था। जहां इसकी कीमत आपको जरूर ज्यादा लग रही होगी। अब हम बात करेंगे इसके फीचर्स के बारे में। आपको बता दें कि यह स्मार्ट ग्लास आपके स्मार्टफोन से आराम से कनेक्ट भी हो जाता है तो आप इसके कई फीचर्स को एक्सेस भी कर सकते हैं।
ये सुविधा करेगा प्रदान
वहीं, Titan EyeX स्मार्टग्लास आपको टच कंट्रोल और ओपन ईयर स्पीकर, वॉयस असिस्ट, वॉयस नेविगेशन और वॉयस नोटिफिकेशन, फिटनेस ट्रैकर, स्टेप्स कैलोरी एंड डिस्टेंस, आईपी 54 वाटर रेसिस्टेंट के साथ हैंड्स-फ्री कॉलिंग की सुविधा भी प्रदान करता है। हालांकि, यह ग्लासेज विशेष रूप से उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जिनके पास समय की कमी है और वह कुछ नए गैजेट्स तलाश में रहते है।
ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से ले सकते है
दरअसल, स्मार्ट ग्लास किसी भी साधारण ग्लास की तरह रहता है लेकिन इनका काम बहुत ही हटकर होता है। जहां ये बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। जैसे आपको सहूलियत पड़े। जहां आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से खरीद सकते है।
खास बात
हालांकि, टाइटन ने अभी तक बाजार में कई तरह से ग्लासेज उतार चुका है। जहां तमाम तरह से मॉडल प्रस्तुत है। जिसे लोग तमाम तरह से प्रयोग करते है।