बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अब बहुत जल्द फिल्म ‘धाकड़’ में नजर आने वाली है। वहीं, यह फिल्म चार भाषाओं जैसे- हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी। बता दें कि जयललिता के जीवन पर आधारित कंगना की फिल्म ‘थलाइवी’ के बाद अब कंगना की यह दूसरी अखिल भारतीय फिल्म है।
कंगना ने कही ये बात
जहां कंगना इस फिल्म के बारे में कहती हैं कि फिल्म को एक निश्चित पैमाने पर बनना था। जो भारत ने कभी भी इस पैमाने की महिला एक्शन एंटरटेनर नहीं देखी है। उन्होंने कहा कि कहानी जितनी सर्वोपरि होती है। उसे अधिकतम लोगों तक पहुंचना चाहिए और मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि धाकड़ कई भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।
ये भी फिल्म में आएंगे नजर
हालांकि, फिल्म ‘धाकड़’ एक महिला कलाकार के नेतृत्व वाली एक हाई ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म एक भव्य बजट पर बनाई गई है। जहां कंगना के नेतृत्व वाली इस एक्शन फिल्म में अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्त और शाश्वत चटर्जी के साथ-साथ पावर पैक्ड कलाकारों ने भी रोल निभाएं है। वहीं, इस फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट ने बताया कि हमें एक महिला सुपरस्टार मिली। जिसने एक नया मानदंड बनाया।
इन्होंने किया है निर्देशित
थलाइवी’ की सफलता के बाद, कंगना दक्षिण बाजार के की एक बड़ी पसंदीदा कलाकार बन गई है। उन्होंने कहा कि हम फिल्म को कई क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज करेंगे।’धाकड़’ रजनीश रजी घई द्वारा निर्देशित और दीपक मुकुट और सोहेल मक्लई द्वारा निर्मित और हुनर मुकुट द्वारा सह-निर्मित की गई है।
इस दिन हो रही रिलीज
आपको बता दें कि सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कमल मुकुट, सोहेल मक्लई प्रोडक्शंस और एसाइलम फिल्मों के सहयोग से प्रस्तुत फिल्म ‘धाकड़’ 27 मई के दिन रिलीज हो रही है।