होटल में क्यों दी जाती है खाने के बाद सौंफ और मिश्री, यहाँ जाने वजह

वैसे तो आपने कई बार होटल में जा कर खाना खाया होगा और अगर हम सच कहे तो आज के समय में ज्यादातर लोग घर की बजाय होटल में जाकर भोजन करना ही ज्यादा पसंद करते है। बहरहाल होटल में खाना खाने के बाद अक्सर हमें सौंफ और मिश्री दी जाती है। मगर क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री होटल में क्यों दी जाती है और इसके पीछे की वजह क्या है। अब अगर आपने कभी ये बात नोटिस नहीं की या इस बात पर कभी गौर नहीं किया, तो कोई बात नहीं। वो इसलिए क्यूकि हम आपको इसके पीछे की वजह जरूर बताएंगे।

होटल में क्यों दी जाती

होटल में क्यों दी जाती है सौंफ और मिश्री.. 

दरअसल बात ये है कि होटल में खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। जो कि हम घर में नहीं करते। इसके इलावा होटल में खाना खाते समय हमें सलाद भी दिया जाता है। ऐसे में खाना खाने के बाद व्यक्ति के मुँह से बदबू आना लाजिमी है। यही वजह है कि जब व्यक्ति होटल में खाना खाने के बाद उठता है, तब उसे बिल के साथ सौंफ और मिश्री का सेवन करने के लिए दिया जाता है, ताकि इससे मुँह की बदबू भी दूर हो सके और व्यक्ति के मुँह का स्वाद भी फ्रेश रहे।

होटल में क्यों दी जाती

इसके इलावा सौंफ और मिश्री न केवल मुँह की बदबू दूर करने में सहायता करते है, बल्कि ये पाचन शक्ति बढ़ाने और भोजन को जल्दी पचाने में भी मददगार साबित होते है। बता दे कि इससे पेट में एसिडिटी की समस्या नहीं होती और होटल का मसालेदार खाना भी आसानी से पच जाता है। अब तो आपको पता चल गया होगा कि आखिर खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री होटल में क्यों दी जाती है और इसकी असली वजह क्या है। वैसे अगली बार आप जब होटल जायेंगे तो इस विषय पर गौर जरूर कीजियेगा।

Summary
होटल में क्यों दी जाती है खाने के बाद सौंफ और मिश्री, यहाँ जाने वजह  Youth Express
Article Name
होटल में क्यों दी जाती है खाने के बाद सौंफ और मिश्री, यहाँ जाने वजह Youth Express
Description
वैसे तो आपने कई बार होटल में जा कर खाना खाया होगा और अगर हम सच कहे तो आज के समय में ज्यादातर लोग घर की बजाय होटल में जाकर भोजन करना ही ज्यादा पसंद करते है। बहरहाल होटल में खाना खाने के बाद अक्सर हमें सौंफ और मिश्री दी जाती है। मगर क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री होटल में क्यों दी जाती है और इसके पीछे की वजह क्या है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER