गाड़ी में जानियें सीसी का मतलब क्या होता है, क्या है ये चीज

गाड़ी में जानियें सीसी का मतलब क्या होता है, क्या है ये चीज

हम सभी जानते है कि लगभग हर प्रकार की बाइक और कार की इंजन क्षमता को CC के माध्यम से दर्शाया जाता है। जो कि बहुत से लोगों के लिए कंफ्यूजन का कारण भी बनता जा रहा है। जहां लोग सोचते है कि गाड़ी में सीसी का मतलब आखिरकार क्या होता है। गाड़ी में ये चीज क्या होती है। क्योंकि इसके कम अधिक होने पर वाहन के माइलेज, परफॉर्मेंस और कीमत पर भी पर भी प्रभाव भी पड़ने लगा है। जो एक तरह से गाड़ी पर निर्भर पाया जाता है। आइये जानते है कि सीसी का मतलब क्या होता है।

ये होता है सीसी का मतलब

क्या आपको ये पता है कि गाड़ियों के इंजन क्षमता के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला टर्म CC का मतलब होता है क्यूबिक कपैसिटी। जिससे उस इंजन के अधिकतम पावर आउटपुट का पता चलता है। जिसे एक तरह से इंजन के चैंबर के क्यूबिक सेंटीमीटर के माप को CC कहा जाता है। बाइक में दो या चार कंबसन चैंबर वाले इंजन का इस्तेमाल किया जाता है। इंजन में जितने ज्यादा सीसी होंगे उतनी ही ज्यादा पॉवर एक बार में जेनरेट होती है। उतनी ही ज्यादा स्पीड होती है।

खास बात

दरअसल, क्यूबिक कपैसिटी (CC) का संबंध गाड़ी के प्रदर्शन पर भी पड़ता है। किसी वाहन का इंजन कितने फ्यूल की खपत भी कर रहा है और कितना पॉवर और टॉर्क जेनरेट करने का काम करता है। यह इंजन के cc पर निर्भर करता है। अधिकतर कम्यूटर मोटोसाइकिल में 90cc से 110cc के इंजन का उपयोग किया जाता है। ऐसी बाइक का उपयोग डेली की सामान्य जरूरतों के लिए किया जा रहा है। जबकि एक स्पोर्ट्स बाइक के लिए अधिक पॉवर वाले इंजन की आवश्यकता जरुरी है, इसकी क्षमता 350cc से 650cc के बीच होती है। जानकारी के लिए बता दें कि स्पोर्टस बाइक आम बाइक की तुलना में ज्यादा स्पीड होती है।

ज्यादा परफॉर्मेंस वाली होती है बाइक

एके बात का ध्यान रखें कि किसी भी बाइक को चुनने से पहले आपको अपनी आवश्यकता को समझना चाहिए। जैसे यदि आपको सामान्य इस्तेमाल के लिए एक बाइक चाहिए तो आपको कम cc वाली कम्यूटर बाइक को चुनना जरुरी है लेकिन यदि आपको ज्यादा परफॉर्मेंस वाली एक बाइक चाहिए तो आपको ज्यादा cc वाले स्पोर्ट्स बाइक का चुनाव करना जरुरी है। जो आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER