दिल्ली एनसीआर में गिरा तापमान, हवा में हुआ थोड़ा सुधार, पढ़िये

दिल्ली एनसीआर में गिरा तापमान, हवा में हुआ थोड़ा सुधार, पढ़िये
इन दिनो दिल्‍ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से तापमान में गिरावट जारी देखी जा रही है। बता दे कि बीते दो दिनों से न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। जिससे ठंड का एहसास हो रहा है। जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम है। वहीं, इन दिनों दिल्ली की हवा में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। राजधानी दिल्ली में आज यानी गुरुवार के दिन न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी रह सकती है।

ठंड पकड़ने लगी जोर

क्यों कि देश के उत्‍तरी भागों में भी सर्दी का सितम शुरू हो चुका है। हिमालय के उच्‍च क्षेत्रों में कहीं बर्फबारी भी शुरू हो चुकी है। बात देश के पश्चिमी क्षेत्र की करें तो राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। ठंडी हवाओं के असर से राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां ठंड अब जोर पकड़ने लगी है।

यहां हल्की बारिश की संभावना

वहीं, बात देश के दक्षिणी राज्‍य की करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जहां मौसम विभाग के अनुसार एक साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।  तो वहीं, आंध्र प्रदेश तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु केरल और लक्षद्वीप में हल्‍की बारिश संभव है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER