जानियें कैेसे इस छोटे खान-पान को अपनाकर अपनी नींद में ला सकते है सुधार

जानियें कैेसे इस छोटे खान-पान को अपनाकर अपनी नींद में ला सकते है सुधार

हम जानते है कि सुकून भरी नींद बेहतर सेहत के लिये बहुत जरूरी होती है। ये बीमारियों से भी बचाती है और दिमाग को हेल्दी रखती है। कई रिसर्च में साबित हो चुका है कि बेहतर नींद के लिए करीब एक सप्ताह तक खाने-पीने के ये छोटे प्रयोग करने से नींद में तत्काल रूप से सुधार दिखता है। सोने से पहले इनमें से एक या दो चीजें खाना-पीना शुरू कर सकते हैं।

 

केले और शहद का करें सेवन

आयुर्वेद के मुताबिक कहा गया है कि, रात में केले से बचना चाहिए। शोधकर्ताओं का कहना है, सोने से एक घंटे पहले केले खाने से अच्छी नींद आती है। कारण, केले में मौजूद ट्रिप्टोफैन है। छोटी चाय की चम्मच जितने शहद का सेवन ऑरेक्सीन रिसेप्टर को शांत कर देता है। यह रिसेप्टर दिमाग को जगाए रखता है। जिसमें आप शहद सोने से तुरंत पहले और एक केला घंटाभर पहले ले सकते है।

अच्छी नींद के लिये ले दूध

हम अक्सर ये सुनते है कि दूध नींद के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। दूध में ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड होता है। यह सेरोटोनिन में बदल जाता है। और फिर यह सेरोटोनिन मेलाटोनिन हॉर्मोन बढ़ा देता है। अच्छी नींद से कैलोरीज ज्यादा खर्च होती हैं। रात को नींद खुलती भी है, तो पेट भरा महसूस होने से दोबारा नींद भी जल्दी लग जाती है। इस तरह गुनगुना दूध आधा घंटा पहले पिएं। इसमें आप हल्दी भी मिला सकते हैं।

बादाम और अखरोट से नींद होगी बेहतर

अच्छी नींद के पीछे मेलाटोनिन हॉर्मोन सबसे जरूरी है। मस्तिष्क में पीनियल ग्रंथि से निकलने वाला यह हॉर्मोन सोने-जागने के चक्र को कंट्रोल रखता है। बादाम मेलाटोनिन के अच्छे स्रोत हैं। अखरोट से भी नींद बेहतर होती है। हथेली भर बादाम हमारी दिनभर की फॉस्फोरस की जरूरत की 18% पूर्ति कर देता है। इसका प्रयोग आप सोने से आधा घंटा पहले एक हथेली रोस्टेड बादाम या इतनी ही मात्रा में अखरोट खाएं।

 

Summary
जानियें कैेसे इस छोटे खान-पान को अपनाकर अपनी नींद में ला सकते है सुधार
Article Name
जानियें कैेसे इस छोटे खान-पान को अपनाकर अपनी नींद में ला सकते है सुधार
Description
हम जानते है कि सुकून भरी नींद बेहतर सेहत के लिये बहुत जरूरी होती है। ये बीमारियों से भी बचाती है और दिमाग को हेल्दी रखती है। कई रिसर्च में साबित हो चुका है कि बेहतर नींद के लिए करीब एक सप्ताह तक खाने-पीने के ये छोटे प्रयोग करने से नींद में तत्काल रूप से सुधार दिखता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER