चाय के बारे में एक बार जरूर जाने ये खास बातें

चाय के बारे में

यूँ तो इस देश में ऐसे बहुत से लोग है, जिनकी सुबह की शुरुआत चाय से ही होती है। जी हां कुछ लोग तो ऐसे होते है, जिन्हे अगर सुबह की चाय न मिले, तो उनका दिन ही पूरा नहीं होता। मगर चाय से सुबह की शुरुआत करने के बावजूद भी आप लोग चाय के बारे में ये खास और जरूरी बातें नहीं जानते होंगे। इसलिए आज हम आपको चाय से संबंधित कुछ खास बातें बताना चाहते है।

चाय के बारे में जाने खास बातें.. 

1. सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि चाय पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पीएं जाने वाला ड्रिंक है। अब भले ही आप थकान या तनाव महसूस कर रहे हो, लेकिन चाय की एक चुस्की आपकी पूरी थकान मिटा देती है।

2. इसके इलावा जो लोग हर्बल टी पीते है, उन्हें हम बता दे कि हर्बल टी को चाय माना ही नहीं जाता। वो इसलिए क्यूकि ये कैमेलिया साइनेंसिस प्लांट से प्रॉसेस करके नहीं बनाई जाती। गौरतलब है कि हर्बल टी वास्तव में फूलों, हर्ब, बीज, रूट्स या पौधों की छाल से बनाई जाती है। ऐसे में अगर हम कैफीन की बात करे तो हर हर्बल टी कैफीन मुक्त नहीं होती। इसलिए इसे खरीदने से पहले लेबेल जरूर पढ़ ले।

चाय के बारे में

3. बता दे कि चाय की पत्ती टी बैग से कही ज्यादा बेहतर होती है। वो इसलिए क्यूकि टी बैग में पत्तियां टूटी हुई होती है। जिसके कारण इसमें इसेंशल ऑइल्स और अरोमा की योग्यता कम हो जाती है। वही अगर विशेषज्ञों की माने तो टी बैग में जो केमिकल कोटिंग्स होती है, वह गर्म पानी में एक्टिव हो जाती है। इससे कैंसर हो सकता है। इसलिए अगर हो सके तो चायपत्ती का ही इस्तेमाल करे या टी बैग इस्तेमाल करने से पहले इसे ठंडे पानी से धो ले।

4. अब यूँ तो ग्रीन टी, ब्लैक टी से ज्यादा प्रसिद्ध है, लेकिन दोनों के फायदे एक जैसे ही होते है। वैसे ये तो सब को मालूम ही है कि दूध में कैल्शियम होता है। जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में एक अध्ययन के अनुसार ऐसा माना जाता है कि चाय में दूध डालने के बाद भी इसमें पाएं जाने वाले कैटेचिन की संख्या उतनी ही रहती है, कम नहीं होती।

चाय के बारे में

5. वही जिन लोगों को लगता है, कि ग्रीन टी पीने से वजन कम होता है, तो उन्हें हम बता दे कि ऐसा बिलकुल नहीं है। दरअसल ग्रीन टी में एक ऐसा स्टिम्युलेंट पाया जाता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ा देता है। यानि अगर आपको लगता है कि चार कप ग्रीन टी पीने से आपका वजन कम हो जाएगा, तो आपको गलत लगता है। दोस्तों चाय के बारे में आपको यह जानकारी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
चाय के बारे में एक बार जरूर जाने ये खास बातें  Youth Express
Article Name
चाय के बारे में एक बार जरूर जाने ये खास बातें Youth Express
Description
यूँ तो इस देश में ऐसे बहुत से लोग है, जिनकी सुबह की शुरुआत चाय से ही होती है। जी हां कुछ लोग तो ऐसे होते है, जिन्हे अगर सुबह की चाय न मिले, तो उनका दिन ही पूरा नहीं होता। मगर चाय से सुबह की शुरुआत करने के बावजूद भी आप लोग चाय के बारे में ये खास और जरूरी बातें नहीं जानते होंगे। इसलिए आज हम आपको चाय से संबंधित कुछ खास बातें बताना चाहते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER