KKR Vs SRH कोलकाता ने दर्ज की इस सीजन की पहली जीत, 7 विकेट से जीता मैच

KKR Vs SRH के बीच आज आईपीएल 2020 का 8 वा मुकाबला खेला गया। डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया। हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकट के नुक़सान पर 142 रन बनाए। जिसमे मनीष पांडे का शानदार अर्धशतक शामिल हैं।

 

 

कोलकाता को जीत के लिए 143 रन का लक्ष्य मिला था जिसे इस टीम ने शुभमन गिल की नाबाद 70 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 18 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की। आपको बता दें कि आईपीएल 2020 लीग में ये केकेआर की पहली जीत है।

 

KKR VS SRH कोलकाता की बल्लेबाज़ी

 

कोलकाता की टीम को पहला झटका ओपनर सुनील नरेन के तौर पर लगा । उन्हें खलील अहमद ने बिना खाता खोले ही आउट कर दिया। नरेन ने मात्र दो गेंदों का सामना किया था। नीतिश राणा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने 13 गेंदों पर 26 रन बनाए, लेकिन टी नटराजन के शिकार बने । वो साहा के हाथों कैच आउट हुए। वही कप्तान दिनेश कार्तिक राशिद खान की गेंद पर बिना खाता खोले LBW होकर वापस लौटे।

 

 

शुभमन गिल की बेहतरीन पारी

 

मैन ऑफ द मैच शुभमन गिल ने इस मैच में 62 गेंदों पर 70 रन की नाबाद पारी खेली जिसके मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने बेहद आसानी से 147 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। शुभमन गिल के अलावा इयोन मोर्गन ने 29 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने केकेआर को मैच में जीत दिला दी। हैदराबाद की तरफ से खलील अहमद, टी नटराजन व राशिद खान को एक-एक सफलता मिली।

 

 

कोलकाता व हैदराबाद की टीमों में हुए बदलाव

 

इस मुकाबले के लिए हैदराबाद की टीम ने चोटिल मिशेल मार्श की जगह मोहम्मद नबी को टीम में जगह दी। वहीं विजय शंकर की जगह ऋद्धिमान साहा और संदीप शर्मा की जगह प्लेइंग इलेवन में खलील अहमद को चुना गया । कोलकाता की टीम में युवा तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी के साथ वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। निखिल और संदीप को हैदराबाद के खिलाफ मैच से बाहर रखा गया।

 

केकेआर की प्लेइंग इलेवन

 

सुनील नरेन, शुभमन गिला, दिनेश कार्तिक (कप्तान, विकेटकीपर), नितिश राणा, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, शिवम मावी।

 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

 

डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, मोहम्मद नबी, ऋद्धिमान साहा, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, टी नटराजन।

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER