शुभमन गिल के शनिवार के लजवाब प्रदर्शन के बाद हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। आपको बता दूं कि शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डेविड वार्नर की सनराइजर्स हैदराबाद टीम थी। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 142 रन बनाए जिसके जवाब में शुभमन गिल के नाबाद 70 रनों की बदौलत कोलकाता ने
बेहद आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। इस पारी में गिल बेहद आकर्षक दिखे साथ ही उनकी पारी बेहद संतुलित थी, उन्होंने कई चौके छक्के जड़े साथ ही संयम के साथ विकट पर भी टिके रहे।
https://twitter.com/KP24/status/1309902154711232513?s=19
इंग्लैड टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने लिखा कि उन्हें ( शुभमन गिल) कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का कप्तान होना चाहिए। सिर्फ पीटरसन ही नहीं कई पूर्व क्रिकेटर भी उनकी इस पारी से काफी प्रभावित दिखे। शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण योगदान दिया और काफी स्मार्ट क्रिकेट खेला। शनिवार के हुए मैच में भी गिल ने बेहतरीन पारी खेली जिसके बदौलत कोलकाता को आसान जीत मिली। वहीं दूसरी तरफ केविन के ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने उनकी बात का समर्थन भी किया।
शुभमन गिल पिछले साल यानी 2019 सीजन में आईपीएल के इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर बने थे। यह खिताब युवा खिलाड़ियों का सबसे बड़ा सम्मान है। जो शुभमन गिल की काबिलियत बताने को काफी है।
अंडर 19 क्रिकेट में कमाल दिखा चुके हैं
अंडर 19 क्रिकेट से ही शुभमन गिल का नाम क्रिकेट में मशहूर हो गया था। साल 2018 की शुरुआत में वो पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम का हिस्सा थे शुभमन गिल और इस टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद उन्हें आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में जगह मिली थी। उसके बाद से उन्होंने आइपीएल में अब तक 29 मैचों में 36 की औसत से 576 रन बनाए हैं जिसमें 5 अर्धशतक भी शामिल है।
कल के मैच में बने थे मैन ऑफ द मैच
गिल ने हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को हुए मैच में 62 गेंदों पर शानदार नाबाद 70 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 112.90 का रहा। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके व 2 बेहतरीन छक्के जड़े थे। वहीं इयोन मोर्गन ने भी 29 गेंदों पर नाबाद 42 रन की नाबाद पारी खेली और दोनों ने मिलकर टीम को 18 ओवर में ही आसान जीत दिला दी। इन दोनों के बीच 92 रन की शानदार साझेदारी हुई थी। वहीं इस लीग में ये कोलकाता नाइट राइडर्स की पहली जीत रही। शुभमन गिल को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
