जानें-माने सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का 74 साल की उम्र में हुआ निधन, इन्हीं के गाए गानों से टॉप पर पहुंचे सलमान

जानें-माने सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का 74 साल की उम्र में हुआ निधन, इन्हीं के गाए गानों से टॉप पर पहुंचे सलमान

जाने-माने प्लेबैक सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह करीब डेढ़ महीने से कोरोनावायरस संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती थे। 50 साल के सिंगिंग करियर में बाला ने करीब 40 हजार से अधिक गाने गाए थे। तो आइए उनके द्वार गाए कुछ बेहतरीन हिंदी गानों पर नजर डालते है-

1. गाना: दिल दीवाना,

बिन सजना के माने न,

ये पगला है,

समझाने से समझे ना…

फिल्म: मैंने प्यार किया (1989)

मैंने प्यार किया सलमान खान के करियर की बतौर एक्टर पहली फिल्म थी और ये ब्लॉकबस्टर थी।

2. गाना: मेरे रंग में,

रंगने वाली,

परी हो या परियों की रानी

या हो मेरी प्रेम कहानी…

फिल्म: मैंने प्यार किया (1989)

सलमान खान और भाग्यश्री पर फिल्माया गया यह गाना भी सुपरहिट साबित हुआ था। इसके लिरिक्स देव कोहली ने लिखे थे।

3. गाना: पहला पहला प्यार है,

पहली पहली बार है,

जान के भी अंजाना,

ऐसा मेरा प्यार है…

फिल्म: हम आपके हैं कौन (1994)

लता मंगेशकर के साथ गाए इस रोमांटिक गाने को एसपी के सबसे बेहतरीन गानों में शुमार किया जाता है। इसे माधुरी दीक्षित और सलमान खान पर फिल्माया गया था। गाने के लिरिक्स देव कोहली ने लिखे थे और इसका म्यूजिक राम लक्ष्मण ने दिया था।

4) गाना: हम आपके हैं कौन

बेचैन है, मेरी नजर

है प्यार का कैसा असर

न चुप रहो, इतना कहो

हम आप के, आप के हैं कौन…

फिल्म:हम आपके हैं कौन (1994)

फिल्म की शुरूआत ही इस टाइटल ट्रैक से होती है जो कि बेहद हिट साबित हुआ था। इस फिल्म का भी म्यूजिक राम लक्ष्मण ने कंपोज किया था और एस पी बालासुब्रमण्यम और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज थी।

5) गाना: दीदी तेरा देवर दीवाना

हाय राम कुड़ियों को डाले दाना

हाय राम कुड़ियों को डाले दाना

धंधा है ये उसका पुराना

फिल्म:हम आपके हैं कौन (1994)

एस पी बालासुब्रमण्यम और लता मंगेशकर की आवाज में सजे इस गाने ने ऐसी धूम मचाई कि हर शादी-ब्याह इस गाने के बिना अधूरा माना जाने लगा। माधुरी दीक्षित और सलमान खान की बेहतरीन केमिस्ट्री ने इस गाने को और खास बना दिया था।

6) गाना: कभी तू छलिया लगता है,

कभी दीवाना लगता है, कभी अनाड़ी लगता है, कभी आवारा लगता है…

फिल्म: पत्थर के फूल (1991)

यह गाना सलमान खान और रवीना टंडन पर फिल्माया गया था। इस फिल्म का भी म्यूजिक राम लक्ष्मण ने कंपोज किया था और एसपी बालासुब्रमण्यम और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज थी।

1990 के दशक में गाए गये सलमान के हिट गाने

जब सलमान के गानों के लिए बालासुब्रमण्यम को चुना गया तो लोगों ने कहा कि सलमान पर यह आवाज नहीं जंचेगी लेकिन यह बात गलत साबित हुई। 1990 के दशक में बाला ने ही सलमान के सबसे ज्यादा हिट गाने गाए जिसकी बदौलत सलमान भी टॉप पर पहुंच गए। इस गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला था।

फीमेल सिंगर में थी लता जी की आवाज

इस गाने के कंपोजर राम-लक्ष्मण ने कहा, ‘मैंने प्‍यार किया’ के दौरान सलमान, भाग्‍यश्री, सूरज बड़जात्‍या जी और मैं खुद सब नए थे। नई टीम थी। लिहाजा म्यूजिक में भी हम नयापन चाह रहे थे। गायकी में जरूर लता जी की अनुभवी आवाज तो थी। यह भी था कि उस समय तक रफी साहब का देहांत हो चुका था। किशोर दा भी नहीं थे। मुझे तब के तत्‍कालीन सिंगर कोई पसंद नहीं थे। सिवाय बालू जी के।

खास बात

वह इसलिए कि उसके थोड़े दिन पहले ही ‘एक दूजे के लिए’ में बालू जी की आवाज पसंद आई थी। वह भी रोमांटिक फिल्‍म थी। बालू जी से जो गाने लक्ष्‍मीकांत प्‍यारेलाल जी ने गवाए थे, वह हिट थे। तभी अपने कंपोजिशन के लिए बालू जी को बुलाया। हम ऐसी आवाज चाहते थे, जो दीदी के सामने टिक सके।

बालू जी थे साउथ में पॉपुलर

वही, लता जी को कोई ऑब्‍जेक्‍शन नहीं था। वह इसलिए कि बालू जी साउथ में पॉपुलर तो थे ही। हिंदी में भी वो कमल हसन आदि के आवाज थे ही। बालू जी की हिंदी में साउथ इंडिया का लहजा आता तो था ही। पर रिकॉर्डिंग के दौरान रियाज कर वो दूर हो जाया करती थीं। हमने जब जब उनके और सलमान के साथ मिलकर गाना किया, हमारे हीरो तो बालू जी ही हुआ करते थे।

Summary
जानें-माने सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का 74 साल की उम्र में हुआ निधन, इन्हीं के गाए गानों से टॉप पर पहुंचे सलमान
Article Name
जानें-माने सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का 74 साल की उम्र में हुआ निधन, इन्हीं के गाए गानों से टॉप पर पहुंचे सलमान
Description
जाने-माने प्लेबैक सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह करीब डेढ़ महीने से कोरोनावायरस संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती थे। 50 साल के सिंगिंग करियर में बाला ने करीब 40 हजार से अधिक गाने गाए थे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER