ये तो सब जानते है कि कुछ दिन पहले नीता अम्बानी का बड़ा बेटा आकाश अम्बानी शादी के बंधन में बंध चुका है। बता दे कि बेटे की शादी राजी ख़ुशी संपन्न होने के बाद नीता अम्बानी भी बेहद खुश है। अपनी इसी ख़ुशी को जाहिर करने के लिए नीता अम्बानी हरिमंदिर साहिब के दर्शन करने के लिए अमृतसर भी गई थी। हालांकि गुरूद्वारे में पहुँचने के बाद नीता अम्बानी का लुक देख कर आस पास के लोग भी हैरान रह गए। दरअसल नीता अम्बानी आमतौर पर सज संवर कर और फैशनेबल कपड़े पहन कर ही बाहर निकलती है।
बेटे की हरकत की वजह से बूढ़े पिता को करनी पड़ी जवान बहु से शादी
हरिमंदिर साहिब के दर्शन..
अब जाहिर सी बात है कि वह भारत देश की इतनी बड़ी हस्ती है कि उन्हें घर से बाहर निकलने से पहले भी कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। मगर इस बार नीता अम्बानी का लुक इतना सिंपल और खूबसूरत था कि इस लुक में उनकी सादगी देखने ही बनती थी। बता दे कि गुरूद्वारे पहुँचने के बाद नीता अम्बानी ने सर पर दुपट्टा भी ओढ़ रखा था। गौरतलब है कि हरिमंदिर साहिब के दर्शन करने के बाद नीता अम्बानी काफी समय तक वहां रुकी रही। इस दौरान उन्होंने बड़ी शिद्दत से माथा टेका और बड़ी आस्था के साथ ईश्वर के सामने अरदास भी की। यक़ीनन नीता अम्बानी का यह रूप देख कर हर कोई दंग रह गया था। वो इसलिए क्यूकि आज से पहले नीता अम्बानी को कभी किसी ने इस रूप में नहीं देखा होगा।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने खोला अपनी सक्सेसफुल शादी का राज़
बता दे कि नीता अम्बानी ने गुरु साहिबान का शुक्रिया भी अदा किया। इसके इलावा नीता अम्बानी ने कड़ाह प्रसाद लेने के बाद श्री हरिमंदिर साहिब की पवित्र परिक्रमा में बैठ कर गुरबाणी का श्रवण किया। यहाँ तक कि उन्होंने लंगर हॉल में जाकर में खूब सेवा भी की थी। दरअसल शनिवार को मोहाली में मुंबई और पंजाब की टीम के बीच मैच हुआ था। ऐसे में नीता अम्बानी अपनी टीम को चीयर करने के लिए वहां पहुंची थी और मोहाली जाने से पहले वह अमृतसर भी गई थी।
सेलिब्रिटी से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.



