केजीएफ 2 दे रही हिंदी फिल्मों को चुनौती, कर रही जबरदस्त कमाई, जानियें?

केजीएफ 2 दे रही हिंदी फिल्मों को चुनौती, कर रही जबरदस्त कमाई, जानियें?

दक्षिण भारत की जानी-मानी फिल्म केजीएफ 2 का दूसरा पार्ट 14 अप्रैल के दिन रिलीज की गई। जहां दर्शकों को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार था। जहां यह फिल्म बॉक्स ऑफिल पर धमाल मचा रही है। आपको बता दें कि साउथ सुपरस्टार यश की नई फिल्म केजीएफ 2 से ट्रेड एक्सपट्र्स को बम्पर ओपनिंग की उम्मीद भी थी।

तीन दिन में करी इतनी कमाई

जहां इन उम्मीदों को फिल्म पूरा करती दिख रही है। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म का हिन्दी वर्जन शुरूआती के 3 दिन के सफर में बॉक्स ऑफिस पर 143.64 करोड़ रूपये का कारोबार कर चुकी है। यह फिल्म हिंदी फिल्म को चुनौती दे रही है। इसी के साथ केजीएफ 2 हिन्दी की सबसे बड़ी ओपनर्स की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म सप्ताह तक 200 करोड़ रूपये का कारोबार कर सकती है।

बाहुबली ने कमाएं थे इतने पैसे

वहीं, यश स्टारर केजीएफ-2 को इंडिया में जबरदस्त ओपनिंग मिलती दिखाई दे रही है। जहां फिल्म ने हिंदी वर्जन में तीसरे दिन 42.90 करोड़ रुपए की कमाई की। जहां खास बात यह रही कि हिंदी वर्जन में तीन दिन में इतनी कमाई करने वाली यह पहली फिल्म है। जहां इससे पहले बाहुबली-2 ने करीब 128 करोड़ की कमाई की थी।

बॉक्स ऑफिस पर मचा रही तूफान

हालांकि, मनोबाला विजयबालन बताते है कि फिल्म ने तमिलनाडु स्टेट के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8.24 करोड़, दूसरे दिन 10.61 रुपए और तीसरे दिन 11.50 करोड़ का कारोबार किया। निर्देशक प्रशांत नील की केजीएफ चैप्टर 2 ने 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी। कोरोना वायरस महामारी के कारण फिल्म को कई बार स्थगित किया गया था। केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला रही है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER