आईपीएल में फिर मंडराया कोरोना का साया, दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ी क्वॉरंटीन

आईपीएल में फिर मंडराया कोरोना का साया, दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ी क्वॉरंटीन

आईपीएल 2022 में इस बार सभी मुकाबले भारत में ही खेले जा रहे है। जहां इस बीच फिर से एक बार इस सीजन कोरोना का साया मंडराता हुआ नजर आ रहा है। आपको बता दें कि आज आईपीएल में 30 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होना था। जो अब यह मुकाबला 20 तारीख को खेला जाएगा। जहां दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ी क्वॉरंटीन भेज दिए गए है। पूरे कोविड गाइडलाइन के अनुसार।

निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही मिलेगी अनुमति

जहां सभी खिलाड़ी अपने-अपने कमरों में आइसोलेट रहेंगे और आज और कल उनके कोविड-19 के RT-PCR टेस्ट किए जाएंगे। वहीं, जब खिलाड़ियों के दोनों टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आती है। तो ही उन्हें होटल के कमरों से बाहर आने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, आज के लिए दिल्ली कैपिटल्स के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बात दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम के फिजियो पट्रिक फरहात पहले इस वायरस से संक्रमित मिले थे।

पिछले साल बायो बबल में हुआ था आयोजन

जहां अब यह सुनने में आ रहा है कि फरहात के अलावा एक और खिलाड़ी का रैपिट एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव आया है और अब पुष्टि के लिए उसका आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा। वहीं, पिछले साल भी आईपीएल का आजोजन भारत में ही बायो बबल में किया गया था। जहां उस समय भी दिल्ली और मुंबई में मौजूद कुछ टीमों के कैंप में इस घातक वायरस जा पहुंचा था।

देश में वैक्सीनेशन हो रहा पूरा

बता दें कि देश में उस समय कोरोना की दूसरी लहर ने तांडव मचा कर रख दिया था। जहां हालात बहुत ही खराब थे। जहां उसके बाद फिर आनन-फानन में इस लीग को तत्काल रूप से उस समय के लिए स्थगित किया गया था। फिर इस लीग का कुछ महीने बाद अक्टूबर-नवंबर में दुबई में आयोजन किया गया। फिलहाल इस समय राहत की बात यह है कि देश में कोरोना वायरस के हालात काबू में हैं और देश के करीब 90 फीसदी लोगो ने वैक्सीनेशन को पूरा कर लिया है। तो ऐसे में कोई ज्यादा खतरा लीग पर नजर नहीं आ रहा है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER