आज गुजरात और हैदराबाद के बीच मुकाबला, ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन

आज गुजरात और हैदराबाद के बीच मुकाबला, ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन

आईपीएल में आज 15 वां सीजन में 40 वां मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होना है। जहां यह मुकाबला आज शाम करीब 7.30 बजे वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि आईपीएल के इस टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार देखने को मिला है। बता दें कि गुजरात जहां पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर है, वहीं हैदराबाद दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

गुजरात सिर्फ हारी है एक मैच

जहां आईपीेएल के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक कुल सात मैच खेल चुकी है। जिसमें से पांच में जीत और दो में हार का सामना करी है। वहीं, बात करें गुजरात की तो यह टीम अपने सात में से छह मैच में जीत हासिल कर चुकी है। जबकि, सिर्फ एक में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, जब दोनों टीमों के बीच सिरदर्द की बात आती है तो सनराइजर्स हैदराबाद आगे चल रह है।

दोनों के बीच हुआ सिर्फ एक मैच

दरअसल, इस बार के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस एक नई टीम बनकर आई है। इस वजह से गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सिर्फ एक ही मैच हुआ है। जिसमें हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से परास्त कर दिया। जहां इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 168 रन बनाए और 5 गेंद शेष रहते 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

ये है गुजरात की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल और लोकी फर्ग्यूसन।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेट में), शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मार्को जेन्सेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER