RCB VS MI : इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का ये दसवां ही मैच था और दर्शकों को दूसरी बार सुपर ओवर देखने को मिल गया। यूएई में खेले जा रहे इस साल का आईपीएल अभी तक बेहद रोमांचक रहा है। कल दुबई के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 201 रन बनाए।जीत के लिए मुंबई के सामने 202 रन का टारगेट था, लेकिन मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रन बना पाई और मैच टाई हो गया। मैच का नतीजा फिर सुपर ओवर में निकाला गया।
#RCB win in the SUPER OVER !!#Dream11IPL #RCBvMI pic.twitter.com/t1uBG2BdOj
— IndianPremierLeague (@IPL) September 28, 2020
RCB VS MI रोमांचक सुपर ओवर
पहले मुंबई इंडियन्स की ओर से किरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए। वही, आरसीबी की ओर से नवदीप सैनी ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली।
पहली गेंद – किरोन पोलार्ड ने एक रन लिया।
दूसरी गेंद – हार्दिक पांड्या ने एक रन लिया
तीसरी गेंद- पोलार्ड से खाली चली गई।
चौथी गेंद- किरोन पोलार्ड ने मिड ऑफ पर चौका जड़ा।
पांचवीं गेंद- पोलार्ड पांचवीं गेंद पर कैच आउट हुए।
छठी गेंद- हार्दिक पांड्या से गेंद खाली गई और बाई का एक रन लिया।
जीत के लिए सुपर ओवर में बैंगलोर को 8 रन बनाने हैं।
मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 7 रन डिफेंड करने के लिए सुपर ओवर की जिम्मेदारी संभाली। बैंगलोर के लिए बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने संभाली।
पहली गेंद- एबी डिविलियर्स ने एक रन लिया।
दूसरी गेंद- विराट कोहली ने एक रन लिया।
तीसरी गेंद- एबी डिविलियर्स कैच आउट हुए, लेकिन DRS में उनको नॉट आउट दिया गया।
चौथी गेंद – डिविलियर्स ने चौका जड़ा।
पांचवीं गेंद- डिविलियर्स ने एक रन लिया।
छठी गेंद- विराट कोहली ने अंतिम गेंद पर चौका जड़ा और मैच आरसीबी को जिता दिया।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा(कप्तान), क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर और जसप्रीत बुमराह।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन
देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली(कप्तान), एबी डिविलियर्स(विकेटकीपर), शिवम दुबे, गुरकीरत मान, एडम जैम्पा, इसुरु उडाना, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल।
